×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Bihar Floor Test : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने जीता बहुमत, मिले 160 वोट, 26 को होगा स्पीकर का चुनाव

Bihar Assembly Floor Test : हालिया राजनीतिक उठापटक के बाद आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट में नीतीश आसानी से बहुमत पा सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 24 Aug 2022 12:00 PM GMT (Updated on: 24 Aug 2022 12:35 PM GMT)

Bihar Floor Test : बिहार में सियासी उठापटक के बीच बुधवार (24 अगस्त 2022) को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया। नीतीश कुमार की सरकार ने भारी बहुमत से विश्वास मत हासिल किया। वोटिंग में नीतीश सरकार के पक्ष में 160 वोट पड़े। राज्य में अब सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) विपक्ष में बैठेगी। आज विश्वास मत की वोटिंग के दौरान बीजेपी वॉकआउट कर गई। फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी विधायक और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट कराया।

विजय कुमार सिन्हा बोले- मैं खुद इस्तीफा दे देता, लेकिन.. बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'नीतीश सरकार ने 9 अगस्त को इस्तीफा दिया था। 10 अगस्त को ही नई सरकार के गठन का न्योता दिया गया था। उन्होंने कहा, राज्य में नई सरकार गठन के बाद मैं खुद स्पीकर का पद त्याग कर देता। मगर, 9 अगस्त को मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ सचिव को अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) का नोटिस भेजा गया है। तब मुझे लगा इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देना मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन गई है।'

विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने सदन को संबोधित करते हुए आगे कहा, 'आप सभी लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के पुजारी हैं। आप जो अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, यह अस्पष्ट है। 9 लोगों का पत्र मिला, इनमें से 8 का पत्र नियमानुसार नहीं नजर आता। लेकिन, मुझ पर जो आरोप लगाए गए। मनमानी के कार्यशैली को लेकर, तानाशाही करने का, ऐसे में मेरा जवाब देना जरूरी है।'

Live Updates

  • 24 Aug 2022 8:53 AM GMT

    केसी त्यागी का आरोप- बदले की भावना से मारे जा रहे छापे

    बिहार में RJD नेताओं के यहां लगातार पड़ रहे छापों पर JDU के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी (K C Tyagi) का बयान आया है। त्यागी ने कहा, 'यह तो हमें उसी दिन पता लग गया था जब हमने बीजेपी को छोड़ महागठबंधन की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा, राजनीतिक बदले की भावना से छापे मारे जा रहे हैं। मेरा सवाल बस इतना है कि अगर CBI के छापों के बारे में पहले से जानकारी लग जाती है तो यह उसकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करती है। केसी त्यागी ने आरोप लगाया कि, 'बीजेपी ने आज एकनाथ शिंदे जैसी कोशिश बिहार में करने की कोशिश की है।'

  • 24 Aug 2022 7:12 AM GMT

    सदन दो घंटे के लिए स्थगित

    विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद सदन की कार्यवाही 2 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।

  • 24 Aug 2022 7:10 AM GMT

    देवेश चंद्र ठाकुर ने किया नामांकन दाखिल

    जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर (Devesh Chandra Thakur) ने बिहार विधान परिषद की अध्यक्षता के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मौके पर सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत कई एमएलसी थे।







aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story