×

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, तेज प्रताप, लेशी सिंह सहित इन 31 चेहरों ने ली शपथ

Bihar Cabinet Expansion: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को राजभवन में नीतीश कुमार सरकार के नए मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। जानें महागठबंधन के किस चेहरे को मिली मंत्रिमंडल में जगह।

aman
Written By aman
Published on: 16 Aug 2022 6:23 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2022 7:29 AM GMT)
cm nitish kumar cabinet expansion jdu rjd congress ham minister name tejashwi yadav live updates
X

शपथ लेते नीतीश कैबिनेट के मंत्री 

Click the Play button to listen to article

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दबदबा साफ-साफ दिखाई दिया। आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। महागठबंधन में ज्यादा सीटें होने के चलते लालू यादव की पार्टी RJD का दबदबा साफ दिख रहा है।

RJD कोटे से 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) से 11 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जबकि सहयोगी दल कांग्रेस के हिस्से 2 और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के 1 विधायक को शपथ दिलाई गई। एक निर्दलीय विधायक ने भी शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) ने इन विधायकों को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बिहार की नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार आज हुआ। राजद सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) ने कहा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का हर विधायक और हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा हैं। भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों। इतना तय है कि सभी की भागीदारी है। सरकार की पूरी कैबिनेट सरोकार को प्रतिबिंबित करती है। हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।

Live Updates

  • 16 Aug 2022 7:05 AM GMT

    कुल 31 चेहरों ने ली शपथ

    नीतीश कुमार कैबिनेट में कुल 31 चेहरों ने शपथ ली। जिनमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 16, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 11, कांग्रेस (Congress) के 2, हम (HAM) से 1 और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली। 



  • 16 Aug 2022 7:01 AM GMT

    छठे राउंड में इन चेहरों ने ली शपथ

    छठे चरण में कार्तिक सिंह (Kartik Singh), सुरेंद्र राम (Surendra Ram), मुरारी गौतम (murari gautam), शाहनवाज आलम (Shahnawaz Alam), शमीम अहमद (shamim ahmed), जितेंद्र राय ने ली शपथ।




  • 16 Aug 2022 6:48 AM GMT

    पांचवें चरण में इन एमएलए ने ली शपथ

    इस तरह पांचवें चरण में इसराइल मंसूरी, जमा खान, अनिता देवी, जयंत राज, सुधाकर सिंह ने शपथ ली। 



  • 16 Aug 2022 6:44 AM GMT

    चौथे राउंड में इन विधायकों ने ली शपथ

    चौथे राउंड में भी पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें शीला मंडल (Sheela Mandal), सुमित सिंह (Sumit Singh), सुनील कुमार (Sunil Kumar), चंद्रशेखर (chandrashekhar) और समीर महाशेख शामिल हैं। 



  • 16 Aug 2022 6:40 AM GMT

    तीसरे चरण में इन विधायकों ने ली शपथ

    तीसरे चरण में फिर पांच एमएलए ने मंत्री पद की शपथ ली। इन पांच विधायकों में मदन सहनी (madan sahni), ललित यादव (Lalit Yadav), संजय झा (Sanjay Jha), संतोष सुमन (Santosh Suman) और कुमार सर्वजीत शामिल हैं।



  • 16 Aug 2022 6:37 AM GMT

    दूसरे राउंड में इन चेहरों ने ली शपथ

    दूसरे राउंड में अशोक चौधरी (Ashok Choudhary), श्रवण कुमार (shravan Kumar), सुरेंद्र यादव (Surendra Yadav), लेशी सिंह और रामानंद यादव (Ramanand Yadav) ने शपथ ली। गवर्नर एक साथ पांच-पांच विधायकों को शपथ दलवा रहे हैं। 



  • 16 Aug 2022 6:33 AM GMT

    पहली पंक्ति में इन 5 एमएलए ने ली शपथ

    नीतीश कैबिनेट के विस्तार के दौरान मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। जिसमें पहली बार में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम ने शपथ ली। 



  • 16 Aug 2022 6:27 AM GMT

    शपथ ग्रहण जारी

    पटना स्थित राजभवन में राष्ट्रगान के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू हुआ। वरिष्ठता के आधार पर महागठबंधन दलों के विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story