×

CBI Raid in Bihar: पटना में CBI रेड दूसरे दिन भी जारी, राबड़ी देवी के भाई सुनील सिंह के सभी बैंक लॉकर फ्रिज

CBI Raid in Patna: MLC सुनील सिंह ने बताया कि, 'हमारे सभी बैंक लॉकर को फ्रिज कर दिया गया है। CBI की एक टीम मेरे घर में हैं और एक टीम बैंक में है। उनकी मनसा सफल नहीं हो पा रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Aug 2022 11:15 AM GMT
rjd mlc sunil singh and his wife all bank lockers freeze after cbi raid
X

राजद एमएलसी सुनील सिंह, लालू यादव के साथ 

Click the Play button to listen to article

CBI Raid in Bihar: राजधानी पटना में CBI की छापेमारी जारी है। CBI के अधिकारी राजद MLC सुनील सिंह की पत्नी को लेकर एसके पुरी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और फ्रेजर रोड के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ब्रांच में पहुंचे हैं। टीम ने इनके बैंक लॉकर को खुलवाकर जांच की। इसके बाद लॉकर फ्रीज कर दिया गया।

इसी दौरान बैंक के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। हालांकि, छापेमारी के दौरान बैंक के अंदर किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया गया। मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई थी। समर्थकों ने कहा कि फंसाने की राजनीति चल रही है। CBI की टीम ने बुधवार को भी 14 घंटे तक सुनील सिंह के आवास पर रेड किया था लेकिन कुछ नहीं मिला। बैंक लॉकर फ्रीज करने से भी कुछ हाथ नहीं लगेगा।

क्या कहा RJD MLC सुनील सिंह ने?

MLC सुनील सिंह ने बताया कि, 'हमारे सभी बैंक लॉकर को फ्रिज कर दिया गया है। CBI की एक टीम मेरे घर में हैं और एक टीम बैंक में है। जिस मनसा से वो रेड कर रहे हैं। उनकी मनसा सफल नहीं हो पा रही है। कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना। आप लोग जानते हैं भाजपा का एक अंग सीबीआई है। अब इस चीज में लगे हैं कि किस तरह से इन लोगों के गठबंधन को तोड़ दिया जाए। तेजस्वी यादव को निशाना बनाया जा रहा है। कल 14 घंटे तक सीबीआई की ने छापेमारी की। इस दौरान कल्पना के आधार पर कई तरह के सवाल करते रहे।'


राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह

बता दें कि, लालू प्रसाद यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह के घर पर बुधवार को CBI की टीम ने रेड किया था। दरअसल, बीते 27 जुलाई को लालू प्रसाद के करीब भोला यादव को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। सूत्र बता रहे हैं उनसे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई हुई है। हालांकि CBI टीम का दावा है कि बुधवार को हुए छापेमारी के दौरान जमीन के कई कागजात और अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसकी जांच की जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story