×

Bihar Politics: CM नीतीश बोले, ये अटल-आडवाणी की BJP नहीं, ललन सिंह ने कहा बहुरूपिया हैं PM मोदी

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने अपने पुराने बयान को एक बार फिर से दुहराया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। अब ये अटल-आडवाणी की BJP नहीं है।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 Oct 2022 3:31 AM GMT
CM Nitish said - this is not Atal-Advani
X

बिहार CM नीतीश कुमार- ललन सिंह: Photo- Social Media

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish Kumar) ने अपने पुराने बयान को एक बार फिर से दुहराया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में भाजपा (BJP) के साथ नहीं जाएंगे। अब ये अटल-आडवाणी की BJP नहीं है। हम तो अलग हो गए और अब जीवनभर उनके साथ नहीं जाएंगे। भाजपा में जो लोग हैं वह किसी की नहीं सुनते। किसी से बात नहीं करते। राज्य के विकास की बात तो भूल ही गए हैं। अटल-आडवाणी (Atal-Advani ) जी सब काम करते थे। इतना ही नहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुरूपिया हैं। नरेंद्र मोदी नकली अति पिछड़ा हैं।

सीएम नीतीश ने 2017 में महागठबंधन टूटने पर बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। BJP वाले झूठा लालू यादव पर आरोप लगाया था। इस मामले में कुछ नहीं हुआ। वह एनडीए में थे तो लालू यादव पर कोई केस नहीं होता था। जैसे ही लालू यादव के साथ आए हैं तो यह लोग लगातार केस कर रहे हैं।

लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश

दरअसल, समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं। अब हम सामाजवादी लोग के साथ है। मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे।

महंगाई पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं

वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री बहुरूपिया हैं। नरेंद्र मोदी नकली अति पिछड़ा हैं। गुजरात में मुख्यमंत्री बने तब इन्होंने अपने समाज को अति शिक्षा में शामिल किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कहीं अतिपिछड़ा नहीं है। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो अपने समाज को अतिपिछड़ा में शामिल करा लिया। वे नकली अतिपिछड़ा हैं। ललन सिंह ने कहा कि10 साल पीएम रहेगा तो देश की जनता को हिसाब - किताब देना चाहिए। पीएम मोदी ने कभी जनता को जा कर नहीं बताया कि देश में जो रोजगार है। उसे खत्म किया जा रहा है। महंगाई पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story