Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में दरबार हॉल का किया उद्घाटन

Bihar News: गुरु नानक देव जी महाराज का 554वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Nov 2022 10:06 AM GMT
Takht Sri Harmandir Sahib
X

दरबार हॉल का उद्घाटन (photo: social media )

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। वहां पर उन्होंने मत्था टेका। गुरु के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने जोहरी राय दीवान दरबार हॉल का उद्घाटन किया। बिना पिलर के बने इस दरबार हॉल को देखने देश-विदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं। इस दरबार हॉल का निर्माण गुरु नानक निष्काम सेवा जत्था बर्मिंघम UK वाले बाबा मोहिंद्र सिंह ने करवाया है। इसके अंदर बने गुंबद की नक्काशी देखते ही बनती है। यह हॉल 22400 स्क्वायर फिट का है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नवनिर्मित हॉल की खूब तारीफ की।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गुरु नानक देवजी महाराज देशभर में ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म किया था। गुरुदेव गुरु नानक जी महाराज सभी धर्मों को इज्जत सम्मान करते थे। इसलिए विश्व भर में उन्हें जगतगुरु के नाम से जाना जाता है।

पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव पर्व

बता दें कि गुरु नानक देव जी महाराज का 554वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले श्रद्धालुओं ने वाहे-वाहे गुरु जपते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन बजते हैं और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। इसके बाद इसके बाद शाम के समय लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरुद्वारा को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story