×

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार की जानत को सीएम का तोहफा, महिलाओं को BPSC के लिए मिलेंगे 1 लाख

Independence Day 2021: मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दिया बिहार की जनता को तोहफा, महिलाओं को मिलेंगे BPSC की परीक्षा के लिए 1 लाख तो सरकारी कर्मचारियों को 17 % महंगाई भत्ता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Yogi Yogesh Mishra
Published on: 15 Aug 2021 7:14 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2021 7:23 AM GMT)
Independence Day 2021: CM Nitish kumar announces may schemes for people of bihar.
X

Independence Day 2021: सीएम नितीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए किए कई बड़े ऐलान (photo social media)

Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूरे देश में धूम है। आजादी के पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराने के बाद देश व प्रदेश वासियों को बधाई दी। तो वहीं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को भी याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणाएं भी की। जिसमें महिलाओं को BPSC की अंतिम परीक्षा के लिए ₹1 लाख देने की बात कही। वहीं कुछ अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया जिनमें प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए स्कूलों के प्राचार्यो की नियुक्ति कराने, बिहार के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर 17% महंगाई भत्ता देने, आगामी 4 साल में सहकारी समितियों का विस्तार, प्रदेश में 3 नए कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण, सुधा डेयरी का पंचायत स्तर तक विस्तार और बिहार के हरित आवरण को 17% तक पहुंचाने का लक्ष्य शामिल है।


ख़ुशी मानती महिलाएं- प्रतीकात्मक चित्र (photo social media)

बिहार लड़ रहा है महामारी से

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण के मामले काफी कम हो गए थे। लेकिन इस वर्ष दूसरी लहर के बाद मामलों में तेजी आई। बिहार इस महामारी से पुरजोर तरीके से लड़ रहा है जिसकी वजह से संक्रमण के आंकड़ों में कमी देखी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 अगस्त तक मात्र 250 एक्टिव केस ही रह गए हैं। लेकिन बावजूद उसके रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं टीकाकरण के बारे में बताते हुए कहा कि अब तक 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है और अगले 6 महीने में यह लक्ष्य बढ़ाकर छह करोड़ टीका लगाने का किया गया है।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा किए गए कार्य को बताया सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्ध एवं निशक्त लोगों के विशेष सुविधाएं दे रही है। वहीं लॉकडाउन के समय लोगों की मदद भी सरकार द्वारा की गई थी जिसमें भोजन से लेकर अन्य सभी सुविधाएं शामिल है। साथ ही साथ अनाथ बच्चों के लिए बाल सहायता अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल जून में भारी वर्षा की वजह से गंगा नदी से सटे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति आ गई थी। राज्य की 34 लाख आबादी जिससे प्रभावित हुई। सरकार द्वारा राहत एवं बचाव का काम जारी है बाढ़ ग्रस्त इलाकों में टीकाकरण भी किया जा रहा है। वहीं बाढ़ से प्रभावित परिवार को ₹6000 दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के झारखंड से अलग हो जाने के बाद ग्रीन कवर एरिया में काफी कमी आई है। वहीं अब सरकार हरियाली मिशन के तहत वृक्षारोपण कर रहे हैं जिसका लक्ष्य 17 फ़ीसदी तक ले जाने का रखा गया है। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बिहार का उत्थान होगा तभी देश का उत्थान होगा। हम पहले की तरह ही बिहार को ऊंचाई प्राप्त करते हुए देखना चाहते हैं।


Yogi Yogesh Mishra

Yogi Yogesh Mishra

Next Story