×

Bihar: CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर में किया लेदर पार्क और इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण, जीविका दीदी से की बात

Bihar : CM नीतीश ने लेदर पार्क का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पार्क में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों से बात की। अधिकारियों के साथ बैठे। लेदर पार्क के कामकाज को समझा।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Sep 2022 12:14 PM GMT
bihar cm nitish kumar muzaffarpur visit inspection of leather park and ethanol plant
X

लेदर पार्क में निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार 

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शनिवार (24 सितम्बर 2022) की दोपहर मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 'लेदर पार्क' (Leather Park in Muzaffarpur) और इथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) का निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएम बेला औद्योगिक क्षेत्र (Bela Industrial Area) स्थित लेदर पार्क पहुंचे। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद सीएम नीतीश ने लेदर पार्क का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पार्क में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों से बात की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठे। लेदर पार्क के कामकाज को समझा। नीतीश कुमार ने लेदर पार्क में आने वाले कच्चे सामान की भी जानकारी ली। अधिकारियों से कर्मचारियों के कामकाज के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान सीएम ने बारीकी से एक एक चीज का निरीक्षण किया।


सीएम ने जीविका दीदी से की बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लेदर पार्क का निरीक्षण किया। यहां पर बन रहे बैग को बारीकी से देखा। इसके बाद जीविका दीदी से बातचीत की। उन्होंने जीविका दीदी के काम की खूब सराहना की। जीविका दीदी ने अपनी समस्या से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी का आवास किराया जो एक हजार रुपए था। उसे माफ कर दिया। जीविका दीदी के बच्चों के पढ़ने के लिए बेला औद्योगिक क्षेत्र में ही स्कूल खोला जाएगा। इससे उनके बच्चे पढ़ सकें। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण और संबोधन करने के बाद मुख्यमंत्री मोतीपुर के लिए रवाना हो गए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story