×

Bihar : मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से हैवानियत, कंपाउंडर ने दी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

Bihar News : मुजफ्फरपुर में एक शख्स ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप क‍िया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Aug 2022 6:18 AM GMT
minor girl rape in kannauj
X

minor girl rape in kannauj प्रतीकात्मक चित्र 

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले (Rape in Muzaffarpur) के एक नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। दरिंदे ने चाकू की नोंक पर उससे दरिंदगी की। हालांकि, इस बात की भनक लोगों को लग गई। फौरन ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। गनीमत थी कि पुलिस समय रहते पहुंच गई। नहीं तो उसकी मौत हो जाती।

पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी युवक की हालत गंभीर है। पीड़िता का भी मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र (Ahiyapur police station) निवासी नंदन कुमार के रूप में हुई। वह प्राइवेट हॉस्पिटल में कंपाउंडर है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

क्या है मामला?

नाबालिग लड़की (पीड़िता) ने बताया कि, शुक्रवार रात वह ट्यूबवेल पर पानी लाने गई थी। इसी दौरान नंदन कुमार ने मुझे जबरन उठा लिया। मैं जब तक शोर मचाती उसने मेरा मुंह बांध दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिया। अगवा कर मेरे घर से कुछ दूर एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गया। दूसरी मंजिल पर ले जाकर उसने मेरे साथ गंदा काम किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। रेप के बाद चाकू दिखाते हुए कहा, अगर किसी को ये बात बताई तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।


ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

इसी बीच ग्रामीणों को इस घटना की भनक लग गई। वे यहां पहुंचे तो नंदन कुमार भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद आरोपी कम्पाउंडर को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी कंपाउंडर को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाये। आरोपी गांव की लड़कियों पर बुरी नजर डालता है। और मौका पाकर उनके साथ गलत करता है।

क्या बताया पुलिस ने?

बिहार पुलिस (Bihar Police) का कहना है कि रेप की बात सामने आ रही है। लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस आरोपी को कड़ी सजा दिलाए, ताकि ऐसी प्रवृत्ति के लोगों को एक कड़ा संदेश मिले और भविष्य में वह किसी भी लड़की के साथ गंदी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story