×

Bihar : डिप्टी सीएम तेजस्वी देंगे 4325 राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र, CM नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी आज 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। पटना के अधिवेशन भवन में राजस्वी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 Sep 2022 9:09 AM GMT
Bihar Deputy CM Tejashwi will give appointment letters to 4325 newly appointed revenue employees
X

बिहार के CM नीतीश- डिप्टी सीएम तेजस्वी: Photo- Social Media

Bihar: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी (Deputy CM Tejashwi) आज 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। पटना के अधिवेशन भवन में राजस्वी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता खास तौर पर मौजूद रहेंगे। हालांकि, इस मामले पर भाजपा (BJP) ने तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद का कहना है कि उद्घाटन कार्यक्रम में दो फीते बांधे जाते हैं। एक मुख्यमंत्री काटते हैं और दूसरा उपमुख्यमंत्री।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार (Bihar Government) अब नियुक्ति घोटाला (recruitment scam) करने जा रही है। दो अगस्त 2022 को तत्कालीन भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने 4325 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की, जिलों में नियुक्ति पत्र बांटे गए। पोस्टिंग भी की गई। पोस्टिंग की अपलोडिंग भी वेबसाइट पर कर दी गई। अब फिर से बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उन्हीं 4325 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। यह कमाल की बात है।

4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति दिया जायेगा

बता दें कि तेजस्वी यादव 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात विधान सभा चुनाव के पहले से करते रहे हैं। अब नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है। इस दिशा में राजस्व व भूमि सुधार विभाग की ओर से 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना बड़ी पहल माना जा रहा है।

झूठ और नफ़रत का कारोबार कारोबार करती है- तेजस्वी

वहीं तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोले हुए कहा कि झूठ और नफ़रत का कारोबार करने वाली BJP ने हमेशा नौकरी और रोजगार के नाम पर देश-प्रदेश के युवाओं को ठगा है और भ्रमित किया है। जो काम भाजपा सरकार कर नहीं पा रही है। वो हम लोग मिलकर पूरा करेंगे। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजस्व-भूमि सुधार विभाग मंत्री आलोक मेहता की उपस्थिति में 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story