×

Rajshree से शादी के बाद बदलने लगे तेजस्वी के सितारे, 'Lady Luck' ने पहुंचाया डिप्टी सीएम की कुर्सी तक

Tejashwi Yadav : एक चर्चित कहावत है, हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव के बढ़ते कदम और उनकी हमसफ़र राजश्री के संदर्भ में ये बातें सच साबित हो रही है।

aman
Written By aman
Published on: 10 Aug 2022 11:36 AM GMT
Rajshree से शादी के बाद बदलने लगे तेजस्वी के सितारे, Lady Luck ने पहुंचाया डिप्टी सीएम की कुर्सी तक
X

Tejashwi Yadav Lady Luck Rajshree : बिहार (Bihar) में बुधवार (10 अगस्त) को नई सरकार का गठन हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में लालू परिवार से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहुंची थीं। मगर, अचानक कैमरे की नजर राबड़ी के बगल में बैठी उनकी छोटी बहू यानी तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री पर टिक गई। अब जबकि तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है, तो स्वाभाविक है राजश्री की चर्चा कैसे न हो। आखिर, राजश्री लालू परिवार के लिए 'लकी' जो ठहरीं।

शपथ ग्रहण के बाद राजश्री ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री बोलीं, 'मैं सबको बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।' हालांकि, इतना कहने के बाद राजश्री अपनी सास राबड़ी देवी के साथ बढ़ गईं, मगर मीडिया पर अपना असर छोड़ गईं।

राजश्री, तेजस्वी के लिए 'लकी'

बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव नया चेहरा नहीं हैं। तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव और उनकी मां राबड़ी देवी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तेजस्वी को सियासत विरासत में मिली। तेजस्वी की राजश्री से शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। मगर, राजश्री के लालू परिवार में कदम रखते ही हाल के महीनों में जिस तरह का अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिला, उससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है। राजश्री के आने के बाद तेजस्वी बिहार की राजनीति में नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। अब, हर कोई ये कहने लगा है कि राजश्री, तेजस्वी यादव के लिए बेहद लकी हैं।


सधे राजनेता की तरह बढ़ रहे तेजस्वी

तेजस्वी यादव की पत्नी 'राजश्री' का यह नाम शादी के बाद लालू परिवार की तरफ से रखा गया है। उनका वास्तविक नाम रेचल है। लालू परिवार के करीबी भी इस बात को मानते हैं कि राजश्री से शादी के बाद तेजस्वी यादव पहले की तुलना में ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। इसी बढ़े आत्मविश्वास का नतीजा है कि आज धीरे-धीरे तेजस्वी बिहार की राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। तेजस्वी के कदम एक सधे राजनेता की तरह बढ़ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में आए इस बदलाव की वजह उनकी पत्नी राजश्री को ही माना जा रहा है।


राजश्री से शादी के बाद मेच्योर नजर आ रहे तेजस्वी

राजश्री से शादी के बाद तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति लगातार में नित नए कीर्तिमान छू रहे हैं। आप तेजस्वी की शादी के बाद के संबोधन, आरजेडी नेताओं से चर्चा, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की बात हो या राजनीतिक मंच से भाषण देने की बात। तेजस्वी में पहले से ज्यादा गंभीरता दिख रही है। वो मेच्योर नजर आते हैं। करीबी बताते हैं कि इसके पीछे उनकी पत्नी राजश्री का सपोर्ट भी है। राजश्री 'लेडी लक' के रूप में तेजस्वी यादव के साथ-साथ खड़ी हैं।


...तो भा गई छोटी बहू

तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी बेहद सादे समारोह में हुई थी। रेचल (राजश्री) से शादी के वक्त सब कुछ इतनी गुपचुप तरीके से हुआ कि, मीडिया तक को कानों कान खबर भी नहीं लगी। हालांकि, तब कहा गया था कि लालू परिवार तेजस्वी के इस फैसले से खुश नहीं है। मगर, हाल के दिनों की तस्वीरें देखें तो आपको ऐसा कुछ भी नजर नहीं आएगा। लालू परिवार राजश्री के साथ काफी खुश नजर आ रहा है। दरअसल, लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की ऐश्वर्या से शादी के बाद मचे हंगामे को याद करते हुए देखें तो राबड़ी देवी और उनकी बेटियों को भी 'छोटी बहू' का साथ अधिक पसंद नजर आ रहा है।


राजश्री का परिवार यहां का है मूल निवासी

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और रेचल (राजश्री) की शादी 08 दिसंबर 2021 को दिल्ली में हुई थी। कहा जाता है कि रेचल और तेजस्वी की दोस्ती स्कूल के समय से ही थी। बाद में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। तेजस्वी की दुल्हन का पूरा नाम रेचल एलेक्सिस है। वो मूलतः हरियाणा की रहने वाली हैं। रेचल या अब राजश्री एक क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल प्रिंसिपल रह चुके हैं।


गाय को खाना खिलाते फोटो हुआ था वायरल

बिहार के नए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री भले ही दूसरे राज्य से आई हैं, मगर राबड़ी आवास में उन्हें परिवार के हर सदस्य के साथ रचने-बसने में समय नहीं लगा। कुछ समय पहले राजश्री का राबड़ी आवास में गाय को खाना खिलाते फोटो काफी वायरल हुआ था।







aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story