बिहार में गरमाई सियासत! BJP-JDU ने तेजस्वी के 10 सवालों का दिया जवाब, RJD के ‘जंगलराज’ पर बड़ा पलटवार

तेजस्वी यादव ने अपने 10 सवालों से जहां NDA पर तगड़ा हमला बोला, वहीं भाजपा और जदयू ने तुरंत पलटवार करते हुए सारी जिम्मेदारी RJD के शासन पर डाल दी।

Priya Singh Bisen
Published on: 6 Sept 2025 12:37 PM IST
Bihar Election 2025
X

Bihar Election 2025 (PHOTO: social media)

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे सियासी घमासान और तेज़ हो गया है। इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ताबड़तोड़ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। आज 6 सितंबर यानी शनिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार और भाजपा पर 10 सबसे बड़े सवाल कड़े किये थे। तेजस्वी ने जनता से अपील की थी कि ये सवाल हर जगह भाजपा और JDU नेताओं से पूछे जाएं। लेकिन मात्र एक घंटे के अंदर ही NDA की तरफ़ से इन सवालों का जवाब सामने आ गया।

भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार और JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने एक वीडियो संदेश जारी कर तेजस्वी यादव के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि बिहार की बदहाली की असली जड़ RJD का ‘जंगलराज’ है। आइए जानते हैं तेजस्वी यादव के सवाल और NDA द्वारा दिए गए सभी जवाब विस्तार से—

1. बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?

तेजस्वी ने पहला सवाल पूछा कि आज भी बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है।

NDA का जवाब: BJP-JDU ने कहा कि इसका जिम्मेदार लालू-राबड़ी हैं। उनके शासनकाल में विकास की जगह केवल भ्रष्टाचार और लूट का माहौल था।

2. बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?

तेजस्वी ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया।

NDA का जवाब: NDA ने कहा कि RJD के जंगलराज में अपराधी खुलेआम घूमा करते थे और महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरती थीं। अब हालात बदल गए हैं, महिलाएं रात में भी सुरक्षित महसूस करती हैं।

3. स्वास्थ्य व्यवस्था ख़राब क्यों है?

तेजस्वी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया।

NDA का जवाब: NDA ने कहा कि RJD शासनकाल में अस्पताल पूरी तरह से वीरान हुआ करते थे और वहां मरीजों की जगह केवल कुत्ते घूमते थे। मौजूदा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के मार्ग में काम किया है।

4. बिहार में अपराध इतना क्यों है?

तेजस्वी ने बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा।

NDA का जवाब: NDA ने जवाब देते हुए कहा कि अपराध की जड़ें लालू यादव के शासन में बोई गईं थीं, जब गुंडे और माफिया नेताओं के संरक्षण में फले-फूले।

5. भ्रष्टाचार आज सबसे बड़ी समस्या क्यों है?

तेजस्वी ने भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।

NDA का जवाब: BJP-JDU ने इस सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि चारा घोटाला इसका जीता-जागता सबसे बड़ा उदाहरण है। भ्रष्टाचार की नींव ही RJD ने रखी थी।

6. बिहार में बेरोजगारी क्यों है?

तेजस्वी ने बेरोजगारी पर सवाल खड़े किया।

NDA का जवाब: बेरोजगारी की समस्या RJD शासन की देन है। NDA सरकार रोजगार सृजन पर निरंतर काम कर रही है।

7. बिहार से पलायन क्यों होता है?

तेजस्वी ने सवाल खड़े किया कि आज भी लोग पलायन करने को मजबूर क्यों हैं।

NDA का जवाब: NDA ने कहा कि देखा जाए तो RJD के दौर में रोजगार नाम की कोई चीज नहीं थी, इसलिए लोग मजबूर होकर पलायन किये। मौजूदा वक़्त में हालात बदले हैं और पलायन में कम हुए हैं।

8. स्कूल भवन क्यों नहीं बन रहे?

तेजस्वी ने शिक्षा व्यवस्था पर खड़े किया।

NDA का जवाब: NDA ने कहा कि लालू शासन में शिक्षा बजट नेताओं की जेब में चला जाता था। मौजूदा सरकार ने निरंतर तेज़ी से स्कूल भवन और शिक्षकों की नियुक्ति पर ध्यान दिया है।

9. उद्योग-धंधे क्यों नहीं लगे?

तेजस्वी ने उद्योगों की कमी का मुद्दा उठाकर विपक्ष को निशाना बनाया।

NDA का जवाब: NDA ने कहा कि निवेशक RJD शासनकाल की याद से आज भी डरते हैं। उस दौरान भ्रष्टाचार और गुंडाराज ने निवेश को रोक दिया। फिर भी अब निवेश आ रहा है और पहले से माहौल बेहतर हो रहा है।

10. यहां शिक्षा व्यवस्था बेकार क्यों है?

तेजस्वी ने सवाल किया कि आज भी बिहार की शिक्षा व्यवस्था कमजोर क्यों है।

NDA का जवाब: भाजपा-JDU ने कहा कि RJD के राज में स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती थी, बल्कि राजनीति और गुंडागर्दी का माहौल था। मौजूदा सरकार ने शिक्षा में काफ़ी सुधार किया गया है।

बता दे, तेजस्वी यादव ने अपने 10 सवालों से जहां NDA पर तगड़ा हमला बोला, वहीं भाजपा और जदयू ने तुरंत पलटवार करते हुए सारी जिम्मेदारी RJD के शासन पर डाल दी। NDA का कहना है कि बिहार की मौजूदा समस्याओं की जड़ें लालू-राबड़ी के ‘जंगलराज’ में हैं, जबकि विपक्ष का आरोप है कि 20 साल सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी बिहार को विकसित राज्य नहीं बना पाए।

अब जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, बिहार की सियासत और गर्माती नज़र आ रही है। अब देखना यह होगा कि जनता किसके सवालों और किसके जवाबों पर भरोसा जताती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story