Bihar Election 2025: NDA की सीट शेयरिंग फाइनल –एक बार फिर न्यूजट्रैक का आकलन सही साबित हुआ

Bihar Election 2025 NDA Seat: एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल, सभी सहयोगियों के बीच सहमति। पूरी जानकारी यहां देखें।

Harsh Sharma
Published on: 12 Oct 2025 6:36 PM IST (Updated on: 12 Oct 2025 7:19 PM IST)
Bihar Election 2025 NDA Seat Sharing
X

Bihar Election 2025 NDA Seat Sharing 

Bihar Election 2025 NDA Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया गया है। नई दिल्ली में हुई लंबी बैठक के बाद स्पष्ट हो गया कि गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अनुसार बीजेपी और जेडीयू को सबसे ज्यादा 101-101 सीटें मिली हैं। वहीं, चिराग पासवान की LJP (R) को 29 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM और जीतनराम मांझी की HAM को 6-6 सीटें दी गई हैं। बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सभी सहयोगी पार्टियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में यह निर्णय लिया गया।

बड़े भाई-छोटे भाई की भूमिका खत्म

इस बार की सीट शेयरिंग में खास बात यह है कि बड़े भाई-छोटे भाई का रोल खत्म हो गया है। दोनों बड़ी पार्टियों बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें दी गई हैं। इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी संकेत दे दिया था कि इस चुनाव में कोई भी पार्टी बड़े भाई या छोटे भाई की भूमिका में नहीं होगी। एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि “हमने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा कर लिया है।” उनका यह बयान गठबंधन के सहयोगियों के बीच अच्छे तालमेल और समझदारी को दर्शाता है।

एनडीए में सहयोगियों को मिली जिम्मेदारी

अब यह तय हो गया है कि एनडीए में सभी सहयोगी पार्टियों को अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी मिली है और सभी पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगी। सीट शेयरिंग के बाद चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इस बार का चुनाव बिहार में एनडीए की मजबूती और सहयोगियों के बीच तालमेल को भी परखने वाला साबित होगा।

न्यूजट्रैक के प्रधान सम्पादक योगेश मिश्र ने 10 अक्टूबर को ही एक्स पर पोस्ट करके सीटों के बंटवारे के बारे में जो अपना आकलन दिया था वह एक बार फिर सही साबित हुआ। योगेश मिश्र के आकलन इससे पहले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी सही साबित हुए हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story