×

Bihar News: प्रशांत किशोर ने महागठबंधन की सरकार पर बोला हमला, कहा- 1 मिनट में भाजपा से मिल जाएगी JDU

Bihar News Today: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जदयू को जरूरत पड़ी तो वह 1 मिनट के अंदर भाजपा से मिल जाएंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Nov 2022 12:35 PM GMT
Bihar News In Hindi
X

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Bihar News Today: जब सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Election strategist Prashant Kishor) ने एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर जनता दल यूनाइटेड को जरूरत पड़ी तो वह 1 मिनट के अंदर भाजपा से मिल जाएंगे। क्योंकि उनकी पहली प्राथमिकता मुख्यमंत्री पद होगी मुख्यमंत्री पद के लिए किसी से समझौता नहीं करेंगे।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू के बेटे होने के अलावा उनकी और कोई पहचान नहीं है। वहीं, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि अगर राजनीतिक परिस्थितियां बदली तो मुख्यमंत्री कुमार को भी बदलने में देर नहीं लगेगा। पीके ने पुरानी बातों को याद दिलाते हुए कहा कि साल 2015 में उन्होंने मिट्टी में मिल जाऊंगा। लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा का बयान दिया था। 2 साल बाद ही वह भाजपा में चले गए। फिर इस बार राजद से मिल गए। अब वो हरिवंश नारायण सिंह के के जरिए लगातार भाजपा के संपर्क में हैं।

पिछले 30 सालों में हम नीतीश और लालू की सरकार को देखते आ रहे हैं: किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि पिछले 30 सालों में हम छोटे भाई नीतीश कुमार और बड़े भाई लालू प्रसाद की सरकार को देखते आ रहे हैं। यह दोनों एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। इन दोनों की धारणा है कि बिहार में इनसे बेहतर कोई और हो नहीं सकता। लेकिन पिछले 30 साल में बिहार कहां से कहां पहुंच गया। यह जनता जान रही है। बिहार का विकास रुक गया है रोजगार खत्म हो गया है। लोग पलायन करने पर मजबूर हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story