×

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से मचा कोहराम, दरभंगा में स्वास्थ्य केंद्र की दीवार टूटकर पानी में समाई

Bihar Flood: नेपाल की नदियों के रौद्र रूप से बिहार के कई जिले फिर से जल प्रलय के खतरे की ओर जाते दिख रहे हैं।

Ashish Lata
Report Ashish LataPublished By Vidushi Mishra
Published on: 4 July 2021 3:26 PM GMT (Updated on: 4 July 2021 3:44 PM GMT)
Many districts of Bihar seem to be heading towards the danger of deluge
X

बिहार में बाढ़ (फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar Flood: बिहार के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से प्रमुख नदियों के जलस्तर बढ़ गए है। जहां नेपाल की नदियों के रौद्र रूप से बिहार के कई जिले फिर से जल प्रलय के खतरे की ओर जाते दिख रहे हैं। वाल्मीकि नगर बराज से दो दिन पहले करीब ढाई लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था।

उस पानी का डिस्चार्ज अब गोपालगंज पहुंचने लगा है, इसकी वजह से गोपालगंज सदर प्रखंड के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से गंडक के नीचे वाले इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इन गांव में आने जाने वाली सड़कों पर कई फ़ीट उपर पानी बह रहा है।

मकान देखते ही देखते पानी में बहा

इस बीच दरभंगा से एक वीडियो सामने आया है, जो बाढ़ की विभीषिका को बयां करता है। वीडियो में एक इमारत के चारों तरफ पानी देखा जा सकता है। वहीं पास की एक इमारत पर कुछ बच्‍चे मस्‍ती करते दिखते हैं, तो दूसरी इमारत के एक हिस्‍से को कुछ ही सेकेंड बाद भरभरा कर गिरते देखा जा सकता है।

यह वीडियो दरभंगा जिले के अतिहार गांव का बताया जा रहा है और जिस इमारत का हिस्‍सा गिरा है। वह यहां के उप-स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का बताया जा रहा है, जो बाढ़ के पानी में ढह गया।

ऐसा ही एक वीडियो मोतिहारी से भी सामने आया है, जिसमें एक मकान देखते ही देखते पानी में ढह गया। बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्‍तर और कई इलाकों में पानी भरने के बाद लोग निचले स्‍थानों को छोड़कर ऊंचे इलाकों में जा रहे हैं।

फोटो-सोशल मीडिया

आम लोगों के साथ-साथ बाढ़ के कारण मवेशियों के लिए भी संकट पैदा हो गया है। जिनके लिए चारे की व्यवस्‍था से लेकर उन्‍हें सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाना भी एक चुनौती बनी हुई है।

इन राज्यों मे बाढ़ की स्तिथि

राज्य के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, चंपारण समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

इन नदियों का बढ़ा जल स्तर

गंडक, बागमती, कमला और महानंदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। कमला और बागमती नदी जो खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। वहीं, गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ने से पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण में स्थिति बिगड़ती जा रही है। खिरोई, बागमती, कमला, लालबकेया और अधवारा समूह की नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

बांध टूटने से बढ़ी तबाही

दुधौरा के बाद तिलावे और बंगरी नदी पर बने बांध के टूटने के बाद यहां तबाही और बढ़ गई है। पानी तेजी से नए नए क्षेत्रो में प्रवेश कर रहा है जिससे तबाही ओर बढ़ रही है। वहीं स्थिति की भयावहता को देखते हुए जिला प्रसाशन ने एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है जो यहां रेस्क्यू में जुटी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story