×

Bihar Cabinet: नीतीश के पास गृह, तेजस्वी को स्वास्थ्य और PWD, तेज प्रताप को वन पर्यावरण, देखें मंत्रियों की लिस्ट

Bihar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट का आज पहला विस्तार हुआ। नीतीश ने एक बार फिर गृह मंत्रालय अपने पास रखा है, जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी को स्वास्थ्य और PWD मंत्रालय मिला है।

aman
Written By aman
Published on: 16 Aug 2022 8:45 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2022 9:13 AM GMT)
bihar government portfolio allocation cm nitish kumar home ministry tejashwi yadav health pwd
X

CM Nitish Kumar and Tejashwi Yadav 

CM Nitish Kumar Government Portfolio : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के कैबिनेट का आज पहला विस्तार हुआ। आज महागठबंधन के 31 विधायकों को गवर्नर फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में पोर्टफोलियो पर नजर डालने के बाद साफ लगता है कि इस बार भी नीतीश की ही चली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है, जबकि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य मंत्रालय, PWD सहित अन्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दबदबा साफ-साफ दिखाई दिया। आज हुए मंत्रिमंडल विस्तार में 31 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। महागठबंधन में ज्यादा सीटें होने के चलते लालू यादव की पार्टी RJD का दबदबा साफ दिख रहा है। RJD कोटे से 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) से 11 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जबकि सहयोगी दल कांग्रेस के हिस्से 2 और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के 1 विधायक को शपथ दिलाई गई। एक निर्दलीय विधायक ने भी शपथ ली।

CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट :

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) - सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, ऐसे जो किसी को आवंटित नहीं

तेजस्वी (उपमुख्यमंत्री) - स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य

विजय कुमार चौधरी - वित्त, वाणिज्य, संसदीय कार्य

बिजेंद्र प्रसाद यादव - ऊर्जा, योजना एवं विकास

तेज प्रताप - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

आलोक मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार

आफाक आलम - पशु एवं मतस्य संसाधन

अशोक चौधरी - भवन निर्माण

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास

सुरेंद्र प्रसाद यादव - सहकारिता

डॉ. रामनन्दन यादव - खान और भूतत्व

लेशी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

मुरारी गौतम- पंचायती राज

कुमार सर्वजीत- टूरिज्म

चंद्रशेखर- शिक्षा

संजय कुमार झा - जल संसाधन

मदन सहनी- समाज कल्याण

कुमार सर्वजीत - पर्यटन

ललित यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण

संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण

शीला कुमारी- परिवहन

समीर कुमार महासेठ - उद्योग

सुमित कुमार सिंह- विज्ञान और प्रौवैधिकी

सुनील कुमार- मद्य निषेध , उत्पाद एवं निबंधन

अनिता देवी - पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण

जितेंद्र कुमार राय- कला संस्कृति एवं युवा

जयंत राज- लघु जल संसाधन

सुधाकर सिंह- कृषि

जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण

मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज

कार्तिक कुमार- विधि

शमीम अहमद- गन्ना उद्योग

शाहनवाज- आपदा प्रबंधन

सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन

मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रावैद्यिकी

ज्ञात हो कि, बिहार में आज यानी मंगलवार को ही कैबिनेट का विस्तार हुआ है। महागठबंधन के कुल 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। नीतीश कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्रिपद RJD के खाते में गए हैं। राजद के कोटे से जहां 16 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, वहीं, JDU के 11 विधायकों को मंत्री पद मिला है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story