×

तू बैठ जा, तेरा क्या चीज है.. भाषा की मर्यादा लांघ फिर राबड़ी पर बरसे सीएम नीतीश कुमार

Bihar News: नीतीश कुमार इस कदर भड़क गये कि जो भी उन्हें समझ आया वह सब कह डाला। उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ मुखातिब होते ही कहा कि तू बैठ जा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 March 2025 2:31 PM IST
bihar news
X

bihar news

Bihar News: बिहार विधान परिषद में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच जुबानी वार-पलटवार चल रहा है। मंगलवार को एक बार फिर सदन में दोनों की भिड़ंत हो गयी। दरअसल विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के एमएलसी 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के मुद्दे वाली टीशर्ट पहनकर सदन में पहुंच गये और हंगामा शुरू कर दिया। इसका नेतृत्व राबड़ी देवी कर रही थीं।

विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे ही खड़े हुए। उनकी राबड़ी देवी से फिर बहस शुरू हो गयी। देखते ही देखते मुख्यमंत्री सदन में भाषी की मर्यादा भी भूल गये। नीतीश कुमार इस कदर भड़क गये कि जो भी उन्हें समझ आया वह सब कह डाला। उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ मुखातिब होते ही कहा कि तू बैठ जा। जो भी है वह हस्बैंड का है। तेरा क्या चीज है।

उन्होंने यह भी कहा कि ई बेचारी को तो कुछ आता ही नहीं है। जब पति रिजेक्ट हुआ। तब इसको सीएम बना दिया। ये लोग तो ऐसे ही हैं। गुस्से में लाल नीतीश कुमार ने आगे यह भी कहा कि यह सब जो कुछ कर रहे हैं। इसका कोई मतलब है? हम आप ही से पूछ रहे हैं कि किस लिए ये पहनकर आए हैं। यह सब फालतू चीज है।

पहली बार सदन में नहीं हुई कहासुनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच सदन में यह कोई पहला अवसर नहीं है जब दोनें के बीच कहासुनी हुई हो। इससे पहले भी नीतीश और राबड़ी के बीच तीखी बहस हो चुकी है। बीते दिनों कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे पर भी सीएम नीतीष कुमार लाल हो गया थे। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इषारा करते हुए कहा था कि जब पति हटा था तब आप सीएम बनी थीं।

बीते 20 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब इनके पति की सरकार थी। तब बिहार का क्या हाल था? बिहार में कोई भी काम नहीं हुआ। अगर कोई घटना घटित होती है तो उसकी जांच होती है। लेकिन जब इनके पति की सरकार थी।

तब कोई जांच होती थी क्या? कोई भी विकास का कार्य किया क्या? बिहार में सरकार बनाने के बाद सब काम हमने किया है। मेरे आने के बाद यहां सारा काम हुआ। इन लोगों को केवल पब्लिसिटी चाहिए होती है। किसी काम के नहीं हैं ये लोग। ये लोग केवल हिंदू-मुस्लिम में झगड़ा कराते हैं। जब इनका पति हटा था आप मुख्यमंत्री बनी थीं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story