×

बिहार में मजदूर की बेटी ने रच दिया इतिहास, गुरू आरके श्रीवास्तव ने ऐसे दिखाया सफलता का मार्ग

जेईई एडवांस में 894 रैंक लाने वाली बिहार की दिव्या ने पढ़ाई के आगे रात-दिन का फर्क नहीं किया। महीनों की कड़ी मेहनत और निष्ठा ने उसे सपनों सच करने पर मजबूर कर दिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 25 Oct 2021 2:20 PM GMT
RK Srivastava Mathematics Guru
X

आरके श्रीवास्तव की शिष्य दिव्या 

JEE ADVANCED 2021 Topper Divya : इंसान अगर खुद कुछ करने की ठान ले, कि ये किसी भी कीमत में हमें हासिल ही करना, तो दुनिया की कोई भी ताकत उस लक्ष्य को प्राप्त करने से रोक नहीं सकती है। ऐसी ही कहानी है बिहार के एक मजदूर की बेटी दिव्या की (Bihar mein Majdoor ki beti divya)। दिव्या ने अपनी पढ़ाई के लिए क्या कुछ नहीं किया, लेकिन इसके बाद आखिरकार उसने अपने उद्देश्य को हासिल कर लिया।

जेईई एडवांस में 894 रैंक लाने वाली बिहार की दिव्या ने पढ़ाई के आगे रात-दिन का फर्क नहीं किया। महीनों की कड़ी मेहनत और निष्ठा ने उसे सपनों सच करने पर मजबूर कर दिया। दिव्या के पिता नरेश कुमार एक साधारण से मजदूर हैं। वे मजदूरी कर प्रचार बोर्ड लगाकर घर का खर्च किसी तरह से उठा पाते हैं। पैसों की तंगी को दिव्या ने कभी अपनी पढ़ाई पर हावी नहीं होने दिया।

गुरू आरके श्रीवास्तव ने दिखाई दिव्या को नई राह

गरीबी में भी सबसे पहले दिव्या ने अपने पढ़ाई को तब्ज्जो दिया। मां-पिता और गुरू का नाम गर्व से रोशन करने के लिए दिव्या ने जिसकी कल्पना की, वो उसे मिल ही गया। अपनी कड़ी मेहनत और गुरू (RK Srivastava) की शिक्षा ने दिव्या को ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां से अब दिव्या को नई राह मिल गई है। दिव्या को नई उड़ान देने वाले गुरू आरके श्रीवास्तव (Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava)भी अपने शिष्यों की सफलता से बेहद खुश हुए।

परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने वाली दिव्या ने "अवसर ट्रस्ट" (Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava) से पढ़ाई की है। जेईई ऐडवांस जैसी कठिन परीक्षा में बेटी दिव्या ने अपने कैटेगरी में 894 रैंक लाकर यह साबित कर दिया, कि मेहनत और लगन से कठिन से कठिन परीक्षा में भी सफलता प्राप्त जा सकती है। मेहनत के आगे असंभव काम भी संभव हो जाता है। दिव्या आज की युवा पीढ़ी के लिए एक जज्बा हैं।

किसी तरह मजदूरी (Bihar mein Majdoor ki beti divya) से घर चलाने वाली दिव्या अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहती है। लेकिन अवसर ट्रस्ट (Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava) ने दिव्या की गरीबी को कभी उसके रास्ते की रूकावट नहीं बनने दिया। बल्कि उसे नई उड़ान दी और पंख लगाया।

परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली अपनी बेटी को सफल इंसान बनाने की लालसा रखने वाले एक पिता का सपना सच हो गया। इस सफलता के प्राप्त होने के बाद बेटी दिव्या अपने पिता के साथ अपने गुरु आरके श्रीवास्तव (RK Srivastava) के घर पंहुची। जहां दिव्या ने गुरू का आशीर्वाद लिया और उन्हें 1रू गुरू दक्षिणा के तौर पर दिया।

बता दें, पूर्व राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा की संस्था (rk sinha ki sanstha) "अवसर ट्रस्ट" के शिक्षक आरके श्रीवास्तव हैं। जाने-माने शिक्षक आरके श्रीवास्तव(RK Srivastava) ने दिव्या की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा प्रिय स्टूडेंट दिव्या की जीवनी प्रेरणादायक है। उसने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता अर्जित की है। पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने दिव्या को नि:शुल्क शिक्षा के अलावा रहने खाने की सारी व्यवस्था मुहैया कराया था। दिव्या की सफलता की खुशी सभी को है।

आरके श्रीवास्तव ने बताया की जब मेरे प्रिय स्टूडेंट दिव्या का फ़ोन आया, कि सर मै जेईई ऐडवांस में सफल हो गई हूँ। यह सुनकर काफी खुशी हुआ। मैने दिव्या को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। उसने जेईई ऐडवांस रिजल्ट (jee advanced result) में जबरदस्त परिणाम लाकर दिखा दिया की मेहनत से कुछ भी संभव है।

वैसे तो पूर्व सांसद आरके सिन्हा की संस्था "अवसर ट्रस्ट " (Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava) में पढ़ना हर स्टूडेंट्स का सपना होता है। उसी तरह इसमें पढ़ाने वाले सभी शिक्षक अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं जब उनके बच्चों पूरे देश में नाम गर्व से रोशन करते हैं।

आरके श्रीवास्तव को बच्चों की सफलता का श्रेय

आरके श्रीवास्तव के पढ़ाए हजारों बच्चों ने कठिन से कठिन परीक्षा में टॉप किया है। मैथेमैटिक्स गुरू(Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava) के नाम से मशहूर आरके श्रीवास्तव की शिक्षा के जगत में अनोखी पहचान है। देश क्या विदेश में गुरू आरके श्रीवास्तव के पढ़ाए बच्चे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

जेईई एडवांस में सफलता हासिल करने वाले गरीब बच्चों को बिहार विधान परिषद में सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच पर आरके सिन्हा के साथ गुरू आरके श्रीवास्तव (Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava)भी शामिल हुए। साथ में उपमुख्यमंत्री,विधान परिषद के सभापति महोदय और कई मंत्री और पुर्व मंत्री भी मौजुद रहे।

यहां सभी स्टूडेंटस को आरके सिन्हा (Avsar Trust Ke Mentor RK Srivastava)ने लैपटॉप गिफ्ट दिया। लैपटॉप मिलने के बाद सभी जेईई प्रवेश परीक्षा में सफल आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स के चेहरे पर खुशी देखने योग्य था। मायूसों के चेहरों पर खुशी लाने वाले आरके सिन्हा को ऐसे ही गरीबो का मसीहा नही कहा जाता।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story