×

Bihar News: पटना में बदमाशों ने हॉस्टल संचालिका समेत 4 लोगों को मारी गोली

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना मे देर रात बेखौफ बदमाशों ने होटल संचालिका समेत चार लोगों को गोली मार दी।

Jugul Kishor
Published on: 9 Feb 2023 3:11 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 4:10 AM GMT)
Bihar News
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना मे देर रात बेखौफ बदमाशों ने होटल संचालिका समेत चार लोगों को गोली मार दी। दरअसल, पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के ऊर्जा स्टेडियम के पास चेन लूटने के दौरान बेखौफ बदमाशों ने एक महिला समेत 4 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। जिन्हे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह वारदात रात के करीब 1 बजे हुई है। देर रात हुई इस घटना से पुलिस महकमें में अफरा तफरी मच गई।

पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग बुलेट और स्कूटी से जा रहे थे। यह लोग जैसे ही ऊर्जा स्टेडियम के पास पहुंचे, तो वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने चारों लोगों को घेर लिया। बदमाशों ने पीड़ितों से सोने की चेन और पैसा मांगने लगे। हॉस्टल संचालिका चेन दे भी रही थी, लेकिन उसके साथ मौजूद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने उन लोगों पर गोली चलाना शुरु कर दिया। फायरिंग में हॉस्टल संचालिका समेत चारों लोगों को गोली लग गयी। सभी घायलों को तुरंत आईजीआईएमएस ले जाया गया, जहां देर रात में ही सभी आपरेशन किया गया। फिलहाल चारों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी मिली है कि महिला बोरिंग रो़ड पर हॉस्टल चलाती है। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बदमाश की पहचान कर ली है, जिसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। बदमाशों ने जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है, इससे बिहार पुलिस के दावों की पोल खुल गयी है। क्योंकि बिहार के डीजीपी राजधानी पटना को अपनी नाक बताते हैं, लेकिन उनकी नाक के नीचे ही बदमाश बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story