×

Bihar: नवादा में 3 सहेलियों ने किया सुसाइड, तीनों ने एक ही रात खाया जहर, क्या थी वजह?

Bihar: नवादा में 3 लड़कियों ने जहर खाकर जान दे दी। इसमें एक 18 वर्षीय विवाहिता भी थी। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों सहेली थी। 13 अगस्त की शाम कहीं घूमने गई थी। वापस आई तो गुमसुम रहने लगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Aug 2022 8:53 AM GMT
bihar nawada district three girls commits suicide together reason is yet to open
X

प्रतीकात्मक चित्र 

Bihar : बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के चौहान टोला में 3 लड़कियों ने जहर खाकर जान दे दी। इसमें एक 18 वर्षीय विवाहिता भी थी। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों सहेली थी। 13 अगस्त की शाम कहीं घूमने गई थी। वापस आई तो गुमसुम रहने लगी। जिसके बाद देर रात तीनों ने जहर खा लिया। दो लड़कियों की मौत मध्य रात्रि में हो गई, जबकि एक अन्य की अगले दिन सुबह में हुई। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। तीनों के शव का दाह-संस्कार कर दिया गया।

16 अगस्त की रात जब इस मामले की भनक मीडिया को लगी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस उस गांव छानबीन के लिए पहुंची। मरने वालों की पहचान रामेश्वर चौहान की 18 साल की पत्नी रानी देवी, दाहू चौहान की 14 साल की बेटी कंचन कुमारी और लेखा चौहान की 13 साल की बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई। तीनों काफी अच्छी दोस्त थीं। एक साथ घूमने-फिरना और कहीं आना-जाना होता था। तीनों ही साथ में सिलाई-कढ़ाई का काम सीखती थीं।

आखिर क्या थी वजह?

घटना के बाद लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि तीनों के साथ आखिर क्या हुआ जो ऐसा कदम उठाना पड़ा। तीनों ने आखिर जहर क्यों खाया? इसे लेकर किसी को कुछ भी जानकारी नहीं है। घटना के बाद सभी के परिजन भी अचंभित हैं। तीनों की मौत और शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने से साक्ष्य काफी हद तक मिट चुका है।

वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए होगी जांच

दूसरी तरफ, बुधवार को नवादा एसपी ने इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए जांच के आदेश दिए हैं। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि, 'घरवालों से पूछताछ की गई है। वे कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story