Bihar: मोकामा और गोपालगंज सीट के लिए BJP सूची जारी, 3 नवंबर को मतदान

Bihar: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Oct 2022 1:16 PM GMT
Bihar News In Hindi
X

भाजपा प्रत्याशी। 

Bihar: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बिहार के गोपालगंज (Gopalganj Assembly) और मोकामा विधानसभा (Mokama Assembly) के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को बैठक के बाद यह सूची सार्वजनिक की भाजपा ने गोपालगंज सीट से कुसुम देवी को टिकट दिया तो वही मोकामा सीट से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सोनम सिंह ललन सिंह की पत्नी हैं। ललन सिंह ने शनिवार को ही जेडीयू छोड़कर आज भाजपा का दामन थामा है।

मोकामा सीट पर राजद ने 2020 विधानसभा में जमाया था कब्जा

बता दें कि गोपालगंज सीट पर बीजेपी का ही कब्जा था, वही मोकामा सीट पर राजद ने 2020 विधानसभा में कब्जा जमाया था। गोपालगंज सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में सुभाष सिंह जीते थे। कुछ माह पहले ही उनका निधन हुआ है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसके बाद से यह सीट रिक्त हो गया था।


मोकामा सीट पर राजद नेता अनंत सिंह हुए थे विजयी

वहीं मोकामा सीट पर बाहुबली और राजद नेता अनंत सिंह पिछली विधानसभा चुनाव में विजयी हुए थे। कोर्ट द्वारा अनंत सिंह को सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

3 नवंबर को बिहार की दो सीटों पर मतदान

वहीं चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस चुनाव में नामांकन की आखिरी तिथि 14 अक्टूबर तक है। वही नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर तक है निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 3 नवंबर को बिहार की दो सीटों पर मतदान होना है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story