×

Bihar News: CM नीतीश के विधायक पर गंभीर आरोप, महिला बोली 'सर! मेरे पति की हत्या करवाई गई है'

Bihar news : Cm नीतीश के जनता दरबार में पहुंची एक महिला ने जेडीयू विधायक पर उसके पति की हत्या करवाने का आरोप लगाया...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 6 Sep 2021 11:09 AM GMT
Bihar politics news in hindi
X

महिला ने लगाया जेडीयू विधायक पर गंभीर आरोप (social media)

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंची एक महिला कुमुद वर्मा ने JDU विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। फरियादी महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि JDU विधायक रिंकू सिंह ने इसी साल के फरवरी में उनके पति की हत्या करवाई है। पीड़ित महिला ने सीएम नीतीश से कहा कि विधायक रिंकू सिंह आरोपी हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और न ही गिरफ्तारी की। महिला की शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश ने पीड़ित महिला को डीजीपी के पास भेज दिया।

महिला ने लगाया जेडीयू विधायक पर गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने सोमवार को जनता दरबार में सीएम नीतीश से कहा कि आरोपी को थानेदार बचा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के 17 दिनों बाद ही बेल मिल गई थी। वहीं, अब जेल से बाहर आने के बाद आरोपी उसे धमकी दे रहा है। मामले को अब DGP के पास रेफर कर दिया है। हालांकि, महिला DGP द्वारा दिए गए आश्वासन से संतुष्ट नहीं है।

क्या है पूरा मामला

पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद दयानंद वर्मा की हत्या इसी साल फरवरी नौरंगिया पुलिस थाने के सिरसिया चौक के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बता दें की रिंकू सिंह वाल्मीकि नगर से जेडीयू विधायक हैं।

सीएम सुन रहे हैं सभी की शिकायतें

बता दें की सीएम नीतीश सितंबर के पहले सोमवार को गृह विभाग, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं।

निवेदन : दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story