×

Bihar News: गंगा नदी में दो नावों के बीच जबरदस्त टक्कर, 50 यात्री थे सवार, 12 लापता

Bihar News: SDRF की टीम एक नाव लेकर खोजबीन के लिए पहुंचे। इनके स्थानीय लोगों की दो नाव गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Sep 2022 9:54 AM GMT (Updated on: 5 Sep 2022 9:54 AM GMT)
collision between two boats
X

दो नावों के बीच जबरदस्त टक्कर (photo: social media )

Bihar News: पटना में बीच गंगा नदी में दो नावों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें 12 यात्री लापता हो गए। SDRF की टीम यात्रियों की खोजबीन कर रही है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर घाट की है। रविवार की देर शाम यात्रियों से भरी दो नाव बीच गंगा में टकराकर डूब गईं। नाव पर करीब 50 लोग सवार थे। इसमें करीब 12 लोग लापता हैं। हालांकि प्रशासन 5 लोगों के लापता होने की ही पुष्टि कर रहा है। इधर, घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाना और SDRF की टीम को दी है।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम एक नाव लेकर खोजबीन के लिए पहुंचे। इनके स्थानीय लोगों की दो नाव गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सोमवार सुबह तक तक बीच गंगा में लापता लोगों की तलाश करने में नाव के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। अब तक एक भी लापता यात्री नहीं मिले। शाहपुर थाना क्षेत्र के दाऊद पुर निवासी करीब 50 से लोग नाव से जानवरों का चारा लेकर रविवार की देर शाम लौट रहे थे। इस बीच शेरपुर घाट के नजदीक बीच गंगा में अचानक पानी के तेज बहाव के कारण दो नाव टकरा गई।

नाव पर लगभग 50 लोग थे सवार

शाहपुर थाना प्रभारी शब्बीर आलम ने बताया कि नाव पर लगभग 50 लोग सवार थे। लापता होने वालों की पहचान रामाधार राम, कंचन देवी, डोरा राम की बेटी, भोला कुमारी, आरती कुमारी, पूजन राय की पत्नी कुमकुम देवी, विनोद राय, छोटू राम, महेश राम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि लापता सभी लोग दाऊद पुर के रहने वाले हैं। शाहपुर थाना प्रभारी ने कहा कि एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इनकी खोजबीन जारी है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story