Firing in Bihar: बेगूसराय में 30 किलोमीटर तक ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 10 घायल

Firing in Bihar: बिहार के बेगूसराय में सनकी अपराधियों ने नेशनल हाईवे पर करीब 30 किलोमीटर तक ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 Sep 2022 2:10 AM GMT (Updated on: 14 Sep 2022 2:11 AM GMT)
Bihar Crime News
X

घायल लोग। 

Click the Play button to listen to article

Bihar: बिहार के बेगूसराय में सनकी अपराधियों ने नेशनल हाईवे (NH) पर ताबड़तोड़ फायरिंग अपराधी करीब 30 किलोमीटर तक पिस्टल से फायरिंग करते रह गए। इसमें 10 लोगों को गोली लगी। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर बाइक सवार अपराधी लोगों को अपनी ओर आते देख समस्तीपुर की तरफ फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

SP ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का दिया निर्देश

बेगूसराय एसपी ने सीमावर्ती इलाके में नाकेबंदी शुरू कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया। उन्होंने पटना पुलिस को भी गांधी सेतु पर सघन वाहन चेकिंग अभियान (Intensive Vehicle Checking Campaign) चलाने का आदेश दिया गया।

आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को किया जाम

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने रात 9:00 बजे करीब एनएच 28 को जाम कर दिया। लोग आक्रोशित हो गए। वह सनकी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 10 घायलों में से एक की मौत हो चुकी है। हमारी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द सनकी अपराधियों को पकड़ें। अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं करती है। तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।

गिरिराज ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने भी नीतीश सरकार (Nitish Government) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा की एक साथ चार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और आराम से निकल गए। बिहार सरकार फौरन मृतक के परिवार और घायल के परिवार को मुआवजा दे। बता दें कि अपराधियों ने बछवाड़ा थाना, फुलबरिया,बरौनी थाना एवं चकिया थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बाइक पर बैठे दो अपराधी एनएच 28 से गुजर रहे थे। पीछे बैठे एक अपराधी ने पिस्टल निकाला और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। इसमें 10 लोगों को गोली लगी इनमें से एक की मौत हो गई है।

फायरिंग में घायल व मरने वाले लोग

मृतक की पहचान जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपड़ा देवस गांव के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई। घायलों में पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मददपुर गांव निवासी विशाल सोलंकी, फुलवरिया थाना क्षेत्र के सौकहारा निवासी नितेश कुमार, तेयाय ओपी क्षेत्र के गौतम कुमार, बरौनी फ्लैग के अमरजीत कुमार मंसूरचक के नीतीश कुमार, मरांची निवासी प्रशांत कुमार रजक, भरत यादव, पटना जिला के मोकामा निवासी रंजीत यादव सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनएच 28 पर चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर दी गई है पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story