×

Bihar News: सीएम चन्नी की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित बयान को लेकर बिहार में दर्ज हुआ FIR

बिहार की राजधानी पटना स्थित अगमकुंआ में थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने थाने को दिए अपने आवेदन में सीएम चन्नी के बयान का जिक्र करते हुए इसे यूपी औऱ बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बताया है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 17 Feb 2022 10:38 AM GMT (Updated on: 17 Feb 2022 1:16 PM GMT)
Charanjit Singh Channi
X

चरणजीत सिंह चन्नी(फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar News: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) के विवादित बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। पंजाब सीएम (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) की बयान को लेकर यूपी (UP) और बिहार (Bihar) से काफी सख्त प्रतिक्रिया आ रही है। कांग्रेस के सहयोगी दल भी इस बयान से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में चन्नी के खिलाफ सियासी मोर्चे पर लड़ाई छेरने वाली बीजेपी (BJP) ने अब कानूनी मोर्चे पर भी उनके खिलाफ लड़ाई छेड़ दिया है। बिहार की राजधानी में पंजाब सीएम चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) के खिलाफ उनके विवादित बयान को लेकर केस दर्ज करवाया गया है।

पटना पुलिस ने दर्ज किया मामला

पंजाबी वोटों को साधने की कोशिश में यूपी, बिहार के लोगों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें इसे लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। दरअसल बिहार की राजधानी पटना स्थित अगमकुंआ में थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के उपाध्यक्ष मनीष कुमार (Vice President Manish Kumar) ने थाने को दिए अपने आवेदन में सीएम चन्नी के बयान का जिक्र करते हुए इसे यूपी औऱ बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक बताया है।

क्या है मामला

दरअसल बुधवार को एक चुनावी सभा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) ने आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने के चक्कर में राज्य विशेष के लोगों के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) भी उनके साथ मौजूद थीं। प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) सभा को संबोधित करते हुए कह रही थीं कि पंजाब पंजाबियों को है। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो लोग बाहर से आते हैं.. इन्हें पंजाबियत सिखाइए। उनका संकेत आप (AAP) औऱ बीजेपी (BJP) की ओर थी। इसपर सीएम चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) ने माइक संभालते हुए पंजाबी में कहा यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई करदे। इसका हिंदी अर्थ है यूपी, बिहार और दिल्ली वाले भईया को पंजाब में न घूसने दें। इस दौरान प्रियंका गांधी उनके बयान पर तालियां बजाते और मुस्कुराते हुए नजर आईं।

पंजाब सीएम के इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है। माना जा रहा है कि इसका खामियाजा कांग्रेस को यूपी चुनावों में भूगतना पड़ सकता है। बता दें कि पंजाब मे 20 फरवरी को सभी 117 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। वहीं यूपी में तीसरे चरण के लिए मतदान होगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story