×

Bihar : सिवान में गैस सिलेंडर धमाके में एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, दो लोगों की हालत नाजुक

Bihar News: सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से परिवार के 07 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। दो लोगों की स्थिति नाजुक है।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 Aug 2022 8:11 AM GMT
bihar news gas cylinder blast in siwan district seven people seriously scorched two critical
X

 अस्पताल में इलाज के दौरान झुलसी महिला 

Bihar News : बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना (Guthni police station of Siwan district) क्षेत्र के बलहु गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से परिवार के 07 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस हादसे में दो लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के बाद सभी पीड़ितों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि, परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। इसी दौरान गैस लीकेज से सिलेंडर में आग लग गई। आग ने परिवार के सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छोटे बच्चे और महिला समेत 7 लोग झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में मकान के अंदर रखे लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है।

ये हैं घटना पीड़ित

इस घटना में झुलसे पीड़ितों की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव निवासी ध्रुपदेव यादव का 55 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव, हरेराम यादव की पत्नी साधना देवी (45 वर्ष), हरेराम यादव का 5 वर्षीय पुत्र हर्ष यादव, हरेराम यादव का 6 वर्षीय पुत्र आरसी यादव, विजय यादव की 16 वर्षीय बेटी शालू कुमारी, विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी इत्यादि शामिल हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story