×

हादसे से कांप उठा देश: बिहार में धमाके में बिछी लाशें, 5 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के बांका में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में एक परिवार के 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में एक लड़का और 4 लड़कियां शामिल हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 28 Dec 2021 4:48 PM GMT
Bihar news
X

विस्फोट (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Bihar News: बिहार के बांका में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में एक परिवार के 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में एक लड़का और 4 लड़कियां शामिल हैं।

5 बच्चों की झुलस कर हुई मौत

जानकारी के अनुसार राजावर गांव के गांव में पेश आया। सिलेंडर से काफी देर से गैस का रिसाव हो रहा था। खाना पकाने के लिए प्रकाश पासवान की पत्नी सीता देवी ने जैसे माचिस जलाई, पूरे घर में आग फैल गई। उन्होंने तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा ली, लेकिन 5 बच्चों की झुलस कर मौत हो गई। घटना में सीता देवी भी जख्मी हो गई हैं। सिलेंडर फटने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और लोग इधर- उधर भागने लगे।

मरने वालों की पहचान

सिलेंडर फटने के कारण मरने वालों में अशोक पासवान के पुत्र अंकुश कुमार उम्र 12 वर्ष और बेटियां अंशु कुमारी उम्र 8 वर्ष, सीमा कुमारी उम्र 4 वर्ष और शिवानी कुमारी उम्र 6 वर्ष और सोनी कुमारी उम्र 3 वर्ष शामिल है।

परिवारजनों को संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन : DM

घटना की सूचना पर डीएम सुहर्ष भगत (DM Suharsh Bhagat) और एसपी अरविंद कुमार गुप्ता (SP Arvind Kumar Gupta) घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम ने परिवारजनों से मिलकर हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

वहीं, बिहार के ही नवगछिया में गैस सिलेंडर फटने की वजह से 20 धमाके हुए थे। उस वजह से कई दुकानों में आग लग गई थी और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story