×

Bihar News: ऐसे उठाकर अपनी नई दुल्हन को दूल्हे ने पार कराया नदी, लोग दिए मजेदार जवाब

Bihar News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 29 Jun 2021 8:25 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2021 8:28 AM GMT)
दुल्हना को उठाकर ले जाते हुए दूल्हा
X

दुल्हना को उठाकर ले जाते हुए दूल्हा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bihar News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो में लड़की का अनोखा डांस पसंद किया जाता। इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हा अपनी दुल्हन (Bride) को कंधे पर उठाकर नदी पार करा रहा है। इस घटना को विस्तार से जानें कि आखिर माजरा क्या है।

यह घटना बिहार की है। इन दिनों यह राज्य भरी बारिश से गुजर रहा है और चारों ओर पानी ही पानी है। इस बारिश के कारण उत्तर बिहार में बाढ़ जैसी हालात पैदा हो गई है और सारी नदियां उफान पर हैं। बारिश के कारण मौसम राहत तो दे रहा है पर उसके साथ साथ अन्य समस्याएं भी सामने आ रहीं हैं। बाढ़ के इस माहौल ने एक दूल्हे (groom) को अपनी दुल्हन को कंधें पर उठाकर नदी पार कराने को विवश कर दिया।

दुल्हन को नाव में बैठाते हुए दूल्हा ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

यह दूल्हा शादी करने के बाद दुल्हन घर ला रहा था। इसी बीच उसे रास्ते में ढेर सारा पानी मिला जिसे उसकी गाड़ी पार नहीं कर सकती थी। ऐसे में दूल्हे ने शादी में दिए वचनों को याद कर उनका अनुसरण करने लगा। पत्नी को हर मुस्किल वक्त में साथ देने का ऐसा अवसर उसे पहले दिन ही मिल गया। फिर उसने दुल्हन को कंधे पर सवार कर पानी पार करने लगा।

नाव में बैठी हुई दुल्हन ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

आपको बताते चलें कि बिहार के किशनगंज में कनकई नदी (Kishanganj Kankai River) का यह मामला बड़ा ही विचित्र है। नई नवेली दुल्हन को कंधे पर उठा कर नदी पार करने का यह मामला लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया ( social media) पर इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। यह मामला प्रशासन को सजग कर रहा है कि इस पर उचित करवाई होनी चाहिए। ऐसी जगहों पर पुल का बनना अनिवार्य है अन्यथा आए दिन दुर्घटनाएं सामने आएंगी।

Shweta

Shweta

Next Story