Bihar: पूर्व मुखिया मर्डर केस में खुलासा, डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुई थी हत्या, 4 अपराधी गिरफ्तार

Bihar: पटना में 15 दिन पहले हुए पूर्व मुखिया मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि पूर्व मुखिया की हत्या डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन में हुई।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 Nov 2022 12:00 PM GMT
Bihar News In Hindi
X

जानकारी देता हुए पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों

Bihar: पटना में 15 दिन पहले हुए पूर्व मुखिया मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पटना SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि हरनौत के पूर्व मुखिया धीरज सिंह की हत्या डेढ़ करोड़ (एक करोड़ 50 लाख) रुपए के लेनदेन में हुई। पटना पुलिस ने इस मामले में कुख्यात रघुनाथ सिंह गिरोह के 4 पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 9 एमएम पिस्टल, दो देसी कट्‌टा और 10 कारतूस भी बरामद किया।

ये है मामला

SSP ने बताया कि पंडारक के भोला सिंह एवं मुकेश सिंह की किसी जमीन के डेढ़ करोड़ रुपए की एग्रीमेंट हुआ था। यह पैसा मृतक द्वारा दिया जाना था। लेकिन उन्होंने नहीं दिया। वहीं मृतक लाल जी सिंह पर 2020 में हरनौत में फट्टू सिंह की हत्या के मामला भी था, जिसमें वह जेल भी गया था। जिसमें फट्टू सिंह के भाई बल्लू सिंह और महिपाल सिंह भी लाल जी सिंह से बदला लेना चाहता था। इसके लिए लाल जी सिंह ने पहले मुकेश सिंह से मिला। पूरी घटना को लेकर प्लानिंग तैयार की गई। इसके बाद मुकेश सिंह ने पेशेवर हत्यारों से संपर्क किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पटना पुलिस का कहना है कि पूर्व मुखिया मर्डर केस में अभी भी 3 लाइनर सहित भोला सिंह और मुकेश सिंह को गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अपराधियों की पहचान पटना निवासी रघुनाथ सिंह, नवादा निवासी गुड्डू सिंह, बेगूसराय निवासी धर्मेंद्र कुमार और शहंशाह के रूप में हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बेगूसराय में शरण लिया था।

चारों की निशानदेही के लिए की जा रही छापेमारी: पुलिस

पुलिस का कहना है कि चारों की निशानदेही पर अलग-अलग इलाके में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि 15 दिन पहले एसकेपुरी थाना इलाके के पानी टंकी के पास नालंदा के हरनौत के पूर्व मुखिया धीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। धीरज सिंह अपने घर से निकले थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अटल पथ के पास पहुंची। पहले से मौजूद 3 से 4 अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और घेर कर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उनकी गाड़ी पर 6 बुलेट के भी निशान मिले थी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story