Bihar News: 4 दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे RSS प्रमुख भागवत, बक्सर में राम-जानकी विवाह में होंगे शामिल

Bihar News: डॉ मोहन भागवत अपने 4 दिवसीय प्रवास के क्रम में 25 नवंबर को पटना आ रहे हैं। इस माह बिहार में वो दूसरी बार आ रहे हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Nov 2022 2:43 PM GMT
Bihar News RSS chief Mohan Bhagwat will come to Bihar and attend Ram Janki marriage in Buxar
X

Bihar News RSS chief Mohan Bhagwat will come to Bihar and attend Ram Janki marriage in Buxar (Social Media)

Bihar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने 4 दिवसीय प्रवास के क्रम में 25 नवंबर को पटना आ रहे हैं। इस माह बिहार में वो दूसरी बार आ रहे हैं। उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने कहा कि आज शाम पटना पहुंच रहे हैं। रात्रि विश्राम के बाद 26 नवंबर को सुबह बक्सर प्रस्थान करेंगे। बक्सर में प्रख्यात संत स्वर्गीय मामाजी के पुण्य स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। रात्रि को वापस पटना आकर राजेंद्र नगर स्थित विजय निकेतन में विश्राम करेंगे।

इसके बाद सरसंघचालक 27 नवंबर को सुबह छपरा के मलखाचक में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्रीभगवान सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मलखाचक के ऐतिहासिक जासा सिंह मैदान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहां वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कुमार द्वारा लिखित पुस्तक 'स्वतंत्रता आंदोलन की बिखरी कड़ियां' का विमोचन करेंगे।

इसके बाद सुबह 10 बजे वहां से दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने कहा कि दरभंगा में संघ के कार्यकर्ता बैठक में अपना मार्गदर्शन देंगे। 28 को सुबह संघ कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण को संबोधित करेंगे। 28 को ही अपने आगे के कार्यक्रम के लिए दरभंगा से प्रस्थान करेंगे।

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का 1 माह के अंदर बिहार में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह बक्सर में आयोजित संत समागम में आए थे। संत समागम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति को इच्छा की पूर्ति के लिए कर्म करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी को अच्छा हिन्दू होना चाहिए, लेकिन डरकर नहीं। धर्म के लिए कर्म करना है। किसी से डर कर कर्म मत रहो।

राम मंदिर के बारे में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो बन रहा है वह आपने अपने मन में संजोये रखा था। उसी का फल आज मिल रहा। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने किसी को नीच नहीं माना। सबको अपना माना। हमे उनसे सीखना होगा। राम ने सबके मन को अपने मन से जोड़ा। हालांकि, इस कार्यक्रम के बाद के बाद सियासी गलियारे में कोई बयानबाजी नहीं हुई थी। लेकिन इस बार कुढ़नी उपचुनाव को लेकर उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है। ज्ञात हो कि 10 दिन बाद ही कुंडली में उपचुनाव है भाजपा ने केदार गुप्ता पर दांव आजमाया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story