Bihar News: नशे में धुत्त पिता ने सो रहे बेटे के सिर में मारी गोली, नशा उतरा तो किया सरेंडर

Bihar Crime News : बिहार के छपरा जिले में एक बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद थाने जाकर सरेंडर किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बनारस साह नशे का आदि है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 July 2022 7:49 AM GMT
bihar crime news fight in children criminals murder husband and wife in patna
X

पटना में घर में घुसकर पति-पत्नी को गोलियों से भूना  (फोटो: सोशल मीडिया )

Bihar Crime News : बिहार के छपरा जिले (Chhapra District) में एक बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद थाने जाकर सरेंडर किया। मृतक की पहचान नगरा ओपी इलाके (Nagar OP, Chhapra) के अफौर गांव निवासी नागेंद्र साह उर्फ बनारस साह के पुत्र सोनू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बनारस साह नशे का आदि है।

बनारस साह गुरुवार रात भी नशे में धुत्त होकर घर आया था। सोनू घर में सो रहा था। तभी उसके सिर में गोली मार दी। शुक्रवार सुबह जब बनारस साह का नशा टूटा तो हथियार लेकर थाने गया और आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि, इस दौरान उसने सोनू की हत्या क्यों की इसका कारण नहीं बताया।

हत्या से हड़कंप

सोनू की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बनारस साह की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार वालों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।

क्या हुआ था घटना वाली रात?

मृतक के चचेरे भाई भोला साह का कहना है कि सोनू कुछ दिन पहले ही देवघर से आया था। वह गुरुवार रात सोया था। तभी उसकी हत्या कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर जब हमलोग उसके कमरे में गए तब तक चाचा (बनारस साह) फरार हो चुके थे। इसके बाद घायल सोनू को अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि, आज उन्होंने सरेंडर कर दिया। उन्होंने हत्या क्यों और किस वजह से की ये जांच का विषय है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story