Bihar: RJD प्रदेश कार्यालय में हुई राज्य परिषद की बैठक, वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को चुना अध्यक्ष

Bihar News: RJD के प्रदेश कार्यालय में आज राज्य परिषद की बैठक हुई। वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Sep 2022 11:07 AM GMT
Bihar News In Hindi
X

RJD राज्य परिषद की बैठक।

Bihar News: RJD के प्रदेश कार्यालय (RJD State Office) में आज राज्य परिषद की बैठक हुई। वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए। मौके पर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे।

लालू प्रसाद यादव ने जगदानंद सिंह को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से अध्यक्ष बनने पर जगदानंद सिंह को शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2024 में हमलोग बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश जी अच्छा काम कर रहे हैं। वो हमसे हर मसले पर राय लेते हैं। मैंने और शरद जी ने मिकर मंडल की बड़ी लड़ाई लड़ी। अब सभी लोग आरक्षण की बात कर रहे हैं, चाहे भाजपा हो या अन्य पार्टियां। उन्होंने कहा कि हम जब क्षेत्र में जाते थे तो गरीबों की झोपड़ियों में चले जाते थे और पूछते थे कि क्या खाना पका है? लोग बताते थे कि मक्के की रोटी और सब्जी बनी है। हम उनसे मांग कर खाना खाते थे। इससे प्रेम और लगाव बढ़ता है।

अमित शाह के सीमाचंल दौरे पर लालू यादव ने कही ये बात

गृहमंत्री अमित शाह के सीमाचंल दौरे पर लालू ने कहा कि यह लोग अजीब हैं। मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करके उन्माद फैलाने वाले हैं। यह लोग मस्जिद पर भगवा झंडा पारा देते हैं। तनाव पैदा करते हैं। देश में भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट हो रही हैं। सोनिया गांधी विदेश से लौट आई हैं। हम और नीतीश कुमार राहुल गांधी की यात्रा के बाद उनसे मिलेंगे।

हर जगह कार्यकर्ता अनुशासन में रहिए: उपमुख्यमंत्री

वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी कहीं हुड़दंग मत दिखाइए। हर जगह अनुशासन में रहिए। उन्होंने खजूर के पेड़ का उदाहरण दिया कि खजूर का पेड़ छांव नहीं देता। उन्होंने कहा कि आप सभी को चौंक्कना रहना है। बेगूसराय में लोगों ने देखा कि किस तरह से क्या-क्या हुआ। देश की लड़ाई हम 2024 में जीतेंगे। सीबीआई वाले बेल रिजेक्ट करने के लिए चले गए कोर्ट। जो लड़ रहा है, उससे भाजपा डर रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story