×

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा को झटका, परिषद में पद भी मिला तो अस्थायी समिति में पर्यटन विकास का

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद बोर्ड-समितियों का पहला बड़ा पुनर्गठन सामने भी आ गया। कुशवाहा को अस्थायी समिति में भी पर्यटन विकास के लिए जिम्मेदार बनाए गए।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Nov 2022 6:02 PM GMT
Bihar News In Hindi
X

उपेंद्र कुशवाहा। (Social Media)

Bihar News: बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद बोर्ड-समितियों के पुनर्गठन की चर्चा लंबे समय से चल रही थी और मंगलवार को पहला बड़ा पुनर्गठन सामने भी आ गया। बुधवार से यह लागू होगा। यह पुनर्गठन वैसे तो बहुत चौंकाने वाला नहीं, लेकिन इसने उपेंद्र कुशवाहा को जमीन पर पटक दिया है। जब केंद्र में जदयू साथ था और कुशवाहा ने अपनी पार्टी खत्म कर नीतीश का हाथ थामा तो चर्चा चलती थी कि वह केंद्रीय मंत्रिमंडल की तैयारी में हैं। वह हुआ नहीं तो बिहार की सरकार से भाजपा को दूर करने में कुशवाहा ने पूरी ताकत झोंकी।

सरकार बदली, लेकिन चर्चाओं को दरकिनार करते हुए कुशवाहा को कोई बड़ी भूमिका नहीं दी गई। अब उम्मीद की जा रही थी कि विधान परिषद की खास समिति में उन्हें अध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन मंगलवार को जब सूची जारी हुई तो वह अस्थायी समिति में भी पर्यटन विकास के लिए जिम्मेदार बनाए गए। समितियों के पुनर्गठन में भाजपा की ओर से पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को तरजीह दी गई। इन्हें परिषद की समितियों में जगह मिली है। इसके अलावा खास बात यह है कि राजद के सदस्यों में राबड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण पद पार्टी के बाकी नेताओं को नसीब हुए हैं।

नियमावली समिति के अध्यक्ष पदेन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर रहेंगे

स्थायी समितियों को देखें तो नियमावली समिति के अध्यक्ष पदेन सभापति देवेश चंद्र ठाकुर रहेंगे। उप-सभापति राजद के रामचंद्र पूर्वे रहेंगे। राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अवधेश नारायण सिंह, प्रो. डॉ. रामवचन राय, डॉ. मदन मोहन झा सदस्य होंगे। विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सभापति ही रहेंगे। राबड़ी देवी, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रो. डॉ. रामवचन राय, प्रेम चंद्र मिश्रा सदस्य होंगे। आचार समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. रामवचन राय होंगे। डॉ. सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, मंगल पांडेय, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय, डॉ. समीर कुमार सिंह सदस्य होंगे। सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, वीरेंद्र नारायण यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, भूषण कुमार, राजीव कुमार सदस्य होंगे।

आवास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय होंगे। डॉ. सुनील कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रेम चंद्र मिश्रा, निवेदिता सिंह, महेश्वर सिंह, कुमुद वर्मा सदस्य होंगे। पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा होंगे। प्रो. संजय कुमार सिंह, संजय प्रकाश, विजय कुमार सिंह, भूषण कुमार सदस्य होंगे। निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल होंगे, जबकि नवल किशोर यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव, रीना देवी, संजीव श्याम सिंह सदस्य होंगे। जिला पर्षद एवं पंचायती राज समिति के राधाचरण साह अध्यक्ष होंगे। दिनेश प्रसाद सिंह, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सच्चिदानंद राय, रेखा कुमारी, कुमार नागेंद्र, सुनील चौधरी सदस्य होंगे। प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समित के अध्यक्ष नवल किशोर यादव होंगे, जबकि मंगल पांडेय, डॉ. मदन मोहन झा, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह सदस्य होंगे।

कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे रामचंद्र पूर्वे

कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे होंगे, जबकि नीरज कुमार, प्रो. गुलाम गौस, सच्चिदानंद राय, भीसम साहनी सदस्य होंगे। परिषद पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह होंगे, जबकि राधाचरण साह, तरुण कुमार, अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार सदस्य होंगे। प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष मो. फारूक होंगे, जबकि अशोक कुमार अग्रवाल, देवेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, कार्तिक कुमार सदस्य होंगे। याचिका समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह होंगे, जबकि प्रो. गुलाम गौस, ललन कुमार सर्राफ, रीना देवी, डॉ. एन. के. यादव, मो. फारूक, देवेश कुमार सदस्य होंगे। 15 सदस्यों के गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति के अध्यक्ष प्रो. गुलाम गौस होंगे, जबकि उपेंद्र कुशवाहा, रवींद्र प्रसाद सिंह, कुमार नागेंद्र, हरि सहनी सदस्य होंगे।

बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण समिति की होंगी अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा

अस्थायी समितियों को देखें तो बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा होंगी, जबकि निवेदिता सिंह, रेखा कुमारी, मुन्नी देवी, अम्बिका गुलाब यादव सदस्य होंगी। अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. सोहैब होंगे, सैयद शाहनवाज हुसैन, खालिद अनवर, मो. फारूक, अफाक अहमद खां सदस्य होंगे। पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव होंगे, जबकि रामबली सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार सदस्य होंगे। प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय प्रकाश होंगे, जबकि संजय कुमार सिंह, जनक राम, वीरेंद्र नारायण यादव सदस्य होंगे। शून्यकाल समिति के अध्यक्ष मंगल पांडेय होंगे, जबकि सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह, संजय पासवान, प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार पांडेय होंगे।

आरक्षण क्रियान्वयन समिति के होंगे अध्यक्ष रामबली सिंह

आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह होंगे, जबकि जनक राम, भीष्म साहनी, डॉ. प्रमोद कुमार, विनोद कुमार जायसवाल सदस्य रहेंगे। नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह होंगे, जबकि संजय पासवान, विनोद कुमार जायसवाल, राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू सदस्य होंगे। आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष भीसम साहनी होंगे, जबकि डॉ. संजीव कुमार सिंह, महेश्वर सिंह, तरुण कुमार, सौरभ कुमार सदस्य होंगे। राजभाषा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार होंगे, जबकि संजीव श्याम सिंह, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, कार्तिक कुमार सदस्य होंगे। वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल होंगे, जबकि डॉ. मदन मोहन झा, राम ईश्वर महतो, घनश्याम ठाकुर, खालिद अनवर सदस्य होंगे। मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह होंगे, जबकि नवल किशोर यादव, नीरज कुमार, प्रेम चंद्र मिश्रा सदस्य होंगे।

वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष होंगे ललन कुमार सर्राफ

कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा होंगे, जबकि राम ईश्वर महतो, सुनील चौधरी, कुमार नागेंद्र, अम्बिका गुलाब यादव सदस्य होंगे। वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ होंगे, जबकि सदस्य प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. कुमुद वर्मा, सौरभ कुमार, रवींद्र प्रसाद सिंह होंगे। सामान्य प्रयोजन समिति अध्यक्ष अजय कुमार सिंह होंगे, जबकि सदस्य राधाचरण साह, अशोक कुमार, हरि सहनी, अशोक कुमार अग्रवाल होंगे।

कारा सुधार समिति के अध्यक्ष होंगे प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता

कारा सुधार समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता होंगे, जबकि डॉ. एन. के. यादव, भीष्म साहनी, मो. सोहैब, अनिल कुमार सदस्य होंगे। दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, जबकि डॉ. समीर कुमार सिंह, घनश्याम ठाकुर, राजीव कुमार, अफाक अहमद खां सदस्य होंगे। सूची में सबसे अंतिम समिति पर्यटन विकास समिति है, जिसके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बनाए गए हैं। इसमें संजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, अजय कुमार सिंह सदस्य होंगे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story