×

बिहार में खूनी खेल: चुनाव प्रचार कर रहे युवक को मारी गोली, मुखिया पर लगा आरोप

बहरहाल घटना के बाद कुचायकोट पुलिस ने पीड़ित युवक का फर्द बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

suman
Published on: 8 March 2021 4:47 AM GMT
बिहार में खूनी खेल: चुनाव प्रचार कर रहे युवक को मारी गोली, मुखिया पर लगा आरोप
X
बिहार में खूनी खेल: चुनाव प्रचार कर रहे युवक को मारी गोली, मुखिया पर लगा आरोप

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना कुचायकोट के सासामुसा पंचायत के शीतल बरदाहा गांव की है। रविवार रात युवक पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहा था, तभी अपराधियों ने घेर कर उसे गोली मार दी। युवक को 2 गोली लगी है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग युवक को आनन-फानन में अस्पताल में ले गए।

खूनी खेल भी शुरू

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने सासामुसा पंचायत के मुखिया और उसके भतीजे पर चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। बता दें कि जैसे जैसे बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे ही खूनी खेल भी शुरू होने लगा है। अभिमन्यु कुमार सिंह अपने पाटीदार के साथ पंचायत चुनाव में जनसंपर्क अभियान पर थे। कई लोग गाड़ी से घूम रहे थे। वह भी अपनी बाइक से ही गांव का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान वह प्रचार के बाद बाइक पर जैसे ही बैठने के लिए चढ़ा तभी उसे पकड़कर गोली मार दी गयी।

yuvak

यह पढ़ें....उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा बोले, अयोध्या बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर

पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क

गोली की आवाज सुनते ही टीम में शामिल अन्य लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित अभिमन्यु सिंह के पाटीदार प्रिंस सिंह ने बताया कि वह सासामुसा पंचायत के शीतल बरदाहा गांव में पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क कर रहे थे, उसी दौरान सासामुसा पंचायत के मुखिया श्रीकांत सिंह और उनके भतीजे सोनू सिंह ने उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर उनके भतीजे को गोली मारी गई है। पंचायत के मुखिया श्रीकांत सिंह और उनके भतीजे सोनू सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।

yuvak

यह पढ़ें....दूल्हे की सुरक्षा में 120 जवान, बारातियों से ज्यादा पुलिसकर्मी, देख सभी रह गए दंग

मामले की छानबीन शुरू

बहरहाल घटना के बाद कुचायकोट पुलिस ने पीड़ित युवक का फर्द बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चुनावी रंजिश में घटना हुई है। आरोपी की तलाश चल रही है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

suman

suman

Next Story