×

बिहार में बकरी चोरी की सजा: 2 महिलाओं समेत 4 को पीटा, फिर मुंडवाया सिर

बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आपको भी गुस्सा आ सकता है। दो महिलाओं और दो युवकों पर बकरी चोरी करने का आरोप लगा कर उन्हें पकड़ा गया और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की।

Monika
Published By Monika
Published on: 13 April 2021 3:10 AM GMT (Updated on: 13 April 2021 5:36 AM GMT)
बिहार में बकरी चोरी की सजा: 2 महिलाओं समेत 4 को पीटा, फिर मुंडवाया सिर
X

महिलाओं के साथ मारपीट  (फाइल फोटो )

कटिहार: बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आपको भी गुस्सा आ सकता है। बिहार के कटिहार में दो महिलाओं और दो युवकों पर बकरी चोरी करने का आरोप लगा कर उन्हें पकड़ा गया और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। ग्रामीणों का यही तक मन नहीं भरा पिटाई करने के बाद दोनों महिला का सर मुंडवा कर पूरे क्षेत्र में घुमाया। साथ ही दोनों युवकों को कान पकड़कर उठक बैठक करवाया गया।

अब इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ है । यह घटना जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया पंचायत के कोलासी आदिवासी टोला का बताया जा रहा है।

पुलिस को भनक तक नहीं

खबरों की माने तो यह घटना कोलासी पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई। जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। भीड़ ने जब अपनी साडी हदें पार कर ली तो चारों आरोपियों को वहां से भगा दिया गया। घटना के बाद वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। इस घटना की जानकारी जब पुलिस के आलाधिकारी को मिली तब जाकर स्थानीय पुलिस इसकी जांच में जुटी। इस मामले पर डीएसपी अमरकांत झा ने घटना को काफी दुःखद बताया है। स्थानीय पुलिस को मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बकरी चोर बताकर भीड़ ने दो महिला और दो युवक को बांधकर न केवल पिटाई की बल्कि पेड़ से बांधकर महिलाओं के सिर के बाल भी काटे और सर पर गाय का गोबर तक डाल दिया गया। वही स्थानीय लोग बस इस घटना को देखते रहे। आरोपी दोनों महिला खुद को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की रहने वाली बता रही है। वही कोढ़ा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ितों को इस घटना के बाद इलाज के लिए लाया जा रहा है। वही घटना करने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ केस दर्ज की जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story