×

Bihar News: बक्सर में सो रहे किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने बीती रात किसानों को बुरी तरह पिटाई कर दी। दर्जनों पुलिसकर्मियों ने किसानों के घर धावा बोलकर बुरी तरह पिटाई कर दी।

Jugul Kishor
Published on: 11 Jan 2023 7:40 AM GMT (Updated on: 11 Jan 2023 10:00 AM GMT)
X

किसानों का प्रदर्शन (Video: Social media)

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने बीती रात किसानों को बुरी तरह पिटाई कर दी। दर्जनों पुलिसकर्मियों ने किसानों के घर धावा बोल दिया और आधी रात को उन्हें डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। लाठी चार्ज के विरोध में आज 11 जनवरी को किसानों ने चौसा स्थित पॉवर प्लांट में घुसकर हंगामा शुर कर दिया। पॉवर प्लांट में प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कारियों पर पुलिस ने दोबारा लाठियां भांजनी शुरु कर दी। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और पावर प्लांट के गेट पर आग भी लगा दी। मौके पर हालात बेकाबू हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर जनपद के बनारपुर में कल रात 12 बजे के करीब घर में सो रहे किसानों पर बिहार पुलिस ने हमला बोल दिया, लाठी डंडों से जमकर किसानों और उनके घरवालों की पिटाई कर दी। पुलिस के द्वारा किसानों की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करके लोग बिहार पुलिस से सवाल कर रहे हैं कि अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस आखिर किसानों को इतनी बेरहमी से क्यों पीट रही है।

किसानों ने पुलिस वैन को किया आग के हवाले

क्या है मामला

गौरतलब है कि साल 2010-11 में एसजेवीएन के पॉवर प्लांट के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। उस समय किसानों को 2010-11 के अनुसार जमीन का मुआवजा दिया गया था। कंपनी ने साल 2022 में दोबारा किसानों की भूमि का अधिग्रहण करने की शुरुआत की तो किसानों ने वर्तमान के हिसाब से मुआवजे की मांग की। लेकिन, कंपनी किसानों को पुराने दर पर ही मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण कर रही है। इसीलिए बक्सर जिले के किसान पिछले 2 महीने लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी मामले में बिहार पुलिस ने बीती रात किसानों के घरों में घुसकर, महिलाओं, पुरूषों बच्चों पर लाठियां भांजनी शुरु कर दी।

पुलिस ने रात में किसानों पर क्यों बोला हमला

लाठाचार्ज पर पुलिस का कहना है कि एसजेवीएन पावर प्लांट ने किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस जब रात में किसानों को पकड़ने गई तो किसानों ने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसके बाद में पुलिस ने किसानों की लाठी से पिटाई की है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story