×

Bihar Politics: चिराग पासवान ने राजू तिवारी को बनाया बिहार LJP अध्यक्ष

Bihar Politics: चिराग पासवान ने पार्टी नेता राजू तिवारी (Raju Tiwari) को लोजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 17 Jun 2021 2:31 AM GMT
Bihar Politics: चिराग पासवान ने राजू तिवारी को बनाया बिहार LJP अध्यक्ष
X

Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। चिराग पासवान ने पार्टी नेता राजू तिवारी (Raju Tiwari) को लोजपा प्रदेश अध्यक्ष (Bihar's LJP State President) नियुक्त किया है। वहीं लोजपा पारस गुट का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा इसका भी फैसला आज होगा। इसके लिए पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन भरेंगे।

आपको बता दें कि चिराग पासवान ने पार्टी नेता राजू तिवारी को बिहार लोजपा (LJP) अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए कहा, "राजू तिवारी, मुझे आपको लोक जनशक्ति पार्टी का बिहार इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व द्वारा बिहार इकाई में लोक जनशक्ति पार्टी सुदृढ़ होगी।"

बता दें कि लोजपा (LJP) में मचा ये सियासी घमासान न्यायालय तक जा पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में सामाजिक कार्यकर्ता कुन्दन कुमार (Kundan Kumar) ने पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज के खिलाफ परिवाद दायर की गई है। कुन्दन कुमार ने आरोप लगाया है कि "पशुपति ने निजी फायदे के लिए पार्टी के साथ धोखाधड़ी की है। इन्होंने मिलकर पार्टी के कई नेताओं को पार्टी के खिलाफ भड़काया है।" इसकी सुनवाई 21 जून होगी।

पशुपति कुमार पारस आज भरेंगे अपना नामांकन

उधर, लोजपा पारस गुट का राष्ट्रीय अध्यक्ष (LJP Paras faction national president) का फैसला भी आज तय किया जाएगा। इसके लिए पारस गुट की ओर से बैठक बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे, जिसका रिजल्ट आज शाम तीन बजे घोषित किया जाएगा। ये सारी प्रक्रिया पार्टी कार्यालय के बजाय लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज भान सिंह (Suraj Bhan Singh) के निजी आवास पर आयोजित होगा, जिस पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story