×

Bihar politics: 'बिहार दंगों में जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे', नीतीश की इफ्तार पर रार, BJP ने ठुकराया न्योता

Nitish Kumar Iftar Party: बिहार बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी पर कहा कि, 'बिहार दंगों में जल रहा है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं।'

Aman Kumar Singh
Published on: 7 April 2023 5:37 PM GMT (Updated on: 7 April 2023 5:50 PM GMT)
Bihar politics: बिहार दंगों में जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे, नीतीश की इफ्तार पर रार, BJP ने ठुकराया न्योता
X
सीएम नीतीश कुमार (Social Media)

Nitish Kumar Iftar Party : बिहार का तापमान इन दिनों गरम है। राजनीति से लेकर आस्था तक, मुद्दा कोई भी हो केंद्र में धर्म ही है। जी हां, पहले रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में हिंसक झड़प हो या सासाराम में पथराव। या अब रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन की दोनों पार्टियां जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सभी बड़े नेता इन दिनों इफ्तार पार्टी में नजर आ रहे हैं। लेकिन, हंगामा तब बरपा जब आज (07 अप्रैल) मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। अब बीजेपी हमलावर है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित सीएम आवास पर इफ्तार पार्टी दी है। इस इफ्तार पार्टी में गवर्नर समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं को भी पार्टी में आने का न्योता दिया है। हालांकि, बीजेपी ने इफ्तार पार्टी में जाने से साफ मना कर दिया है। बिहार में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि, 'बिहार दंगों में जल रहा है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है।'

9 अप्रैल को RJD का 'दावत-ए-इफ्तार'

रमजान महीने (Ramadan 2023) में बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। दो दिन बाद अर्थात 9 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) के सरकारी आवास पर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से 'दावत-ए-इफ्तार' का आयोजन किया जा रहा है। RJD ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story