×

Bihar Politics: ललन सिंह ने BJP पर जमकर चलाए तीर, कहा- 2020 से हो रही थी साजिशें, नीतीश कुमार को दिया धोखा

Bihar Politics: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी ने नीतीश कुमार को धोखा दिया। साथ ही, साजिशें करने के भी आरोप लगाए।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Aug 2022 12:13 PM GMT
bihar news jdu press conference lalan singh attacks on bjp said party betrayed nitish kumar
X

JDU Press Conference Lalan Singh 

Bihar Politics JDU: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने शुरुआत से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, जिस तरह से 2020 में चुनाव हुआ और हमारे लोगों ने भाजपा को जिताया था। वहीं, भाजपा के लोगों ने हमलोगों को हराने का काम किया। इसलिए हमें ये फैसला लेना पड़ा।

ललन सिंह (Lalan Singh) ने आगे कहा, कि 'जो फैसला लिया है उससे सभी खुश हैं। साल 2015 में नीतीश कुमार महागठबंधन में जीते थे 2017 में जब NDA में आ गए तब जनमत का अपमान नहीं हुआ था। आज वो लोग कह रहे हैं कि जनमत का अपमान हुआ है।'

जेडीयू का पलटवार, अरुणाचल में हमारे MLA तोड़े

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग कह रहे हैं कि हम लोगों ने धोखा दिया। लेकिन, उनको ये पता नहीं है कि पहले उनके नेता अपने सहयोगी दल का सम्मान करते थे। अब और नहीं। ये गठबंधन धर्म नहीं निभाते हैं। अरुणाचल प्रदेश में 6 विधायकों को तोड़ लिया। ईटानगर में हमने नगर निकाय में बेहतर प्रदर्शन किया।

2020 में जेडीयू के साथ साजिश शुरू हुई

ललन सिंह (Lalan Singh) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'साल 2019 में आपको प्रधानमंत्री बनना था, तो कोई गड़बड़ नहीं हुई। लेकिन, 2020 में साजिश शुरू हो गई। नीतीश जी ने जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया उसको बीजेपी ने अपने साथ मिला लिया। एलजेपी (LJP) में उन लोगों को टिकट दिया गया जो भाजपा के थे। सब चुनाव हार गए। इसके बाद फिर से भाजपा में वापस आ गए।'

बीजेपी अनाप-शनाप बयानबाजी की

ललन सिंह ने आगे कहा, '2020 के चुनाव के बाद नीतीश कुमार सीएम नहीं बनना चाहते थे। लेकिन, उन्हें जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद भाजपा के छुटभैया नेता अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहे। ललन सिंह ने आगे कहा कि, हमारी सीटें भी ज्यादा थी। हमलोगों ने भी बराबर का हिस्सेदारी दी और सम्मान दिया।'

बीजेपी ने पीठ पर खंजर मारा

ललन सिंह के निशाने पर आरसीपी सिंह भी रहे। उन्होंने RCP पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'नीतीश कुमार ने आंख बंद करके विश्वास किया। लेकिन उन्होंने पीठ पर खंजर मारा है।' ललन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story