Bihar: विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा, 2 घण्टे के लिए कार्यवाही स्थगित

Bihar News: विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की जगह संकल्प लाया जाएगा और उसके बाद सरकार के विश्वास मत पर चर्चा होगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Aug 2022 5:54 AM GMT (Updated on: 24 Aug 2022 5:58 AM GMT)
nitish kumar
X

nitish kumar  (फोटो: सोशल मीडिया )

Bihar News: विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है और दो घंटे के लिए विधान सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी। इससे पहले बिहार विधानसभा और विधान परिषद का सत्र आज शुरू हुआ। नई सरकार के गठन के बाद आज से सदन की कार्यवाही के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में महागठबंधन की सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी अवरोध की स्थिति थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पहले इस्तीफा देने से मना कर दिया था। संभावना थी कि संकल्प के जरिए ही वे हटाए जाएंगे।

सुबह से ही विधानसभा परिसर में भाजपा विधायक जमकर हंगामा कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों के साथ अपने कक्ष में बैठक की इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आसन पर बैठ गए। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस आसन पर बिठाया था। उनको धन्यवाद। मैंने सभी का सम्मान किया, मैंने कई बेहतरीन काम किए। इस दौरान नई राजनीतिक घटनाक्रम के तहत नई सरकार का गठन हुआ। सरकार काम करने लगी। मुझे कुछ सदस्य ने विधानषभा के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग रखी। मुझपर कई आरोप सदस्यों द्वारा लगाई गई। मैंने अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीर किया।

विजय सिन्हा ने सदन को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि मैं आपकी भावना का ख्याल रख इस्तीफा जरूर देता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लोकतंत्र की खूबसूरती कहे या बदसूरती कहे। नई बनी परिस्थिति के मुताबिक मैं इस्तीफा दे देता, जिस दिन अविश्वास प्रस्ताव उस दिन पर अवकाश था। मैं यदी इस्तीफा दे देता तो उनको जबाब नहीं मिल पाता। 9 विधायक का प्रस्ताव मिला, जो नियमानुसार नहीं है। ललित यादव ने सही प्रस्ताव दिया है। मुझ पर जो आरोप लगाया है। तानाशाही, मनमानी करने का, इससे दुख हुआ। मैंने विपक्ष को ज्यादा समय दिया है।

बता दें कि मंगलवार शाम को बिहार विधान सभा में वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव नियमानुकूल प्रतीत नहीं होता है, इसलिए इसे अस्वीकृत करना मेरी स्वाभाविक मजबूरी बनती है। उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार आरोप लगाए गए हैं।

वहीं मंगलवार को हुए भाजपा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा नहीं हुई है। कहा यह जा रहा है फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत ही सदन चलेगी। बिहार विधानमंडल के नेता के तौर पर तार किशोर प्रसाद का चयन पहले हुआ था। जब वह उप मुख्यमंत्री बनने वाले थे उससे पहले उनको भाजपाका विधान मंडल का नेता चुना गया था। तो ऐसे में उनके नेतृत्व में आज भाजपा विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले सकती है।

वहीं मंगलवार देर शाम विधान सभा की कार्यसूची में संशोधन कर दिया गया है। अध्यक्ष ने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें संकल्प के जरिए हटाया जाएगा। विधान सभा में नए अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी होंगे। वहीं विधान परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की जगह राजद के MLC देवेश चंद्र ठाकुर होंगे।

बिहार विधान सभा में आज का एजेंडा

1. अध्यक्ष द्वारा प्रारंभिक संबोधन।

2. माननीय अध्यक्ष बिहार विधान सभा को हटाए जाने संबंधी संकल्प के प्रस्ताव को विचारार्थ रखा जाना।

3. नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री प्रस्ताव करेंगे कि ' यह सभा वर्तमान राज्य मंत्री परिषद में विश्वास व्यक्त करती है'।

4.बिहार विधान सभा की समिति के प्रतिवेदन का (यदि हो) सभा का समक्ष रखा जाना।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story