Bihar Politics: राजद विधायक के अमित शाह पर दिए बयान पर भाजपा का पलटवार, बोले- वर्षों तक कोई वेकेंसी नहीं

Bihar Politics: इस मामले में पलटवार करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री भाजपा को देश से उखाड़ने की बात कर रहे हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 Sep 2022 4:54 AM GMT
Bihar Politics
X

राजद विधायक के अमित शाह पर दिए बयान पर भाजपा का पलटवार (photo: social media )

Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद बिहार के सियासी गलियारे में शुरू हुई जुबानी जंग अब तक जारी है। राजद और जदयू नेता लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में राजद विधायक मुन्ना यादव ने अमित शाह के सीमांचल दौड़े की तुलना बंदर और मदारी के खेल से की है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि हमलोग बच्चे थे तो गांव में मदारी और बंदर खेल दिखाने आता है। मदारी अपने इशारों पर बंदर को नचाता था। इसके बाद कहता कि बच्चों ताली बजाओ। अगर कोई धीरे से ताली बजाता तो कहता है और जोर से बचाओ। इसी तरह वे बिहार के लोगों को बंदर समझते हैं। राजद विधायक ने दावा किया कि भाजपा वालों का हवा निकल गया है। 2024 में भाजपा मुक्त भारत बनेगा और 2025 में अमित शाह विदेश भाग जाएंगे।

वहीं इस मामले में पलटवार करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री भाजपा को देश से उखाड़ने की बात कर रहे हैं। पहले अपने पार्टनर को उखाड़े। तब सीएम बनेंगे। रही बात 2024 की तो देश के सबसे बड़े हीरो नरेंद्र मोदी हैं। किसी दूसरे के लिए वर्षों तक अभी कोई वेकेंसी नहीं है।

भाजपा के शासन में देश के हालात खराब

वहीं जदयू नेताओं का कहना है कि भाजपा के शासन में देश के हालात खराब हैं। इसलिए आने वाले चुनाव में बीजेपी का पूरी तरह सफाया होगा। इसी के चलते भाजपा देश के अंदर राज्यों में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम कर रही है। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने का काम कर रही है। भाजपा के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों को सरकार के दबाव में दुरुपयोग किया जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story