×

भाजपा नेत्री विमला सिंह पर जानलेवा हमला, अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं भोजपुर

Amit Shah Bihar Program: बिहार में अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने भोजपुर जा रहीं बिहार भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य विमला सिंह पर जानलेवा अटैक हुआ है।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 April 2022 9:39 AM GMT
BJP leader Vimla Singh
X

भाजपा नेत्री विमला सिंह पर जानलेवा हमला (फोटो-सोशल मीडिया)

Samastipur: शनिवार को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने भोजपुर जा रहीं बिहार भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य विमला सिंह पर जानलेवा अटैक हुआ है। घटना समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य सड़क पर गंज चौक के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, पांच से सात की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी नेत्री की गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हमले में विमला सिंह बाल – बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस दौरान उनकी गाड़ी पर लाठी – डंजों के अलावा पत्थर से भी हमला किया। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के कारण वो मौके से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहीं।

हमले को लेकर हैरान हैं विमला सिंह

अपने ऊपर हुए इस अचानक भीषण हमले से सकते में आईँ भाजपा नेत्री विमला सिंह ने कहा कि वो इस लेकर काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी किसी से कोई अदावत नहीं है। लेकिन जिस तरह से ये हमला किया गया वो उन्हें चौंकाता है।

इस मामले में उनके ड्राइवर ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं बिहार में सत्ताधारी एनडीए की प्रमख घटक दल बीजेपी ने अपने एक नेता पर हुए इस भीषण हमले की निंदा की है।

बीजेपी नेता मुकेश कुमार सिंह ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य विमला सिंह पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए घटना में शामिल दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह

भोजपुर पहुंचे अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)

भोजपुर जिले में आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की। उनकी उपस्थिति में ही तिरंगा फहराने का एक अनोखा रिकॉर्ड मनाया गया। दरअसल कार्यक्रम के दौरान 75 हजार तिरंगा फहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा गया है।

इससे पहले बिहार पहुंच अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच 10 मिनट की बैठक भी हुई। दरअसल बिहार में शुक्रवार को हुए सियासी इफ्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है। ऐसे में उसके ठीक एक दिन बाद सीएम नीतीश औऱ गृह मंत्री शाह की ये बैठक काफी मायने रखती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story