×

BPSC 67th Mains Exam 2022: बीपीएससी ने 67वीं मेन एग्जाम के लिए जारी की अहम नोटिस, देखें डिटेल

BPSC 67th Mains Exam: जो उम्मीदवार मुख्य लिखित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नोटिस देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 19 Dec 2022 11:43 AM GMT
BPSC 67th Mains Exam 2022
X

BPSC 67th Mains Exam 2022 (Social Media)

BPSC 67th Mains Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जो उम्मीदवार मुख्य लिखित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए नोटिस देख सकते हैं। विकल्प विषयों के लिए मॉडल पेपर के फार्मेट के संबंध में सूचना जारी की गई है। सेक्शन 1 सिविल इंजीनियरिंग और सेक्शन 2 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पार्ट में बदलाव किए गए हैं। आपको बता दे 67वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगि परीक्षा के लिए ऑप्शन पेपर के लिए मॉडल पेपर का फार्मेट 9 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था।

इतने चरणों में आयोजित होंगे एग्जाम

बीपीएससी 67वीं मेन्स 2022 परीक्षा 29, 30 और 31 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा इन तीन दिनों में आयोजित की जाएगी। 29 दिसंबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक और 30 और 31 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक फर्स्ट शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड अगले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

गौरतलब है कि आयोग ने 67वीं सीसीई मुख्य परीक्षाओं के लिए 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर किए थे। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2022 तक निर्धारित थी। आयोग की ओर से 726 पदों के लिए आवेदन पत्र जारी किए थे।

BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा के माध्यम से बिहार सिविल सेवा के सामान्य प्रशासन विभाग (उपखंड अधिकारी) अधिमान्य उपसमिति एवं सामान्य प्रशासन के समकक्ष अधिकारी, सहायक योजना अधिकारी, कर सहायक आयुक्त, सहायक निदेशक, आपूर्ति निरीक्षक एवं अन्य पद भरे जाएंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story