×

BSEB 12th Result 2022 Out: कैसे देखें अपना रिजल्ट, बहुत काम आएगी ये जानकारी

BSEB 12th Result 2022 Out: आज 16 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड 12वीं के समस्त परीक्षार्थियों का परिणाम दोपहर 3 बजे से जारी हो जाएगा।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 March 2022 3:42 AM GMT
Bihar Board 12th Result 2022 LIVE: बस कुछ ही देर में जारी होगा बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें लाइव
X

BSEB 12th Result 2022 (फोटो-सोशल मीडिया)

BSEB 12th Result 2022 Out: कोरोना महामारी के चलते बीते 2 साल बेहद ही तनावपूर्ण रहे। इस दौरान बिहार बोर्ड ने बीते 2 साल से कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई थी, वहीं इस वर्ष बिहार बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित कराते हुए आज परिणाम घोषणा का भी ऐलान कर दिया है। आज 16 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड 12वीं के समस्त परीक्षार्थियों का परिणाम दोपहर 3 बजे से जारी हो जाएगा। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड biharboardonline.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी जानकारी उपलब्ध करानी होगी, जिसके बाद छात्र अपना 12वीं का परिणाम देख सकेंगे। इसी के साथ आगामी कुछ दिनों में बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड ने इस वर्ष सबसे पहले परीक्षा कराने के साथ ही सबसे पहले परिणाम घोषित करने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। आज 16 मार्च 2022 को बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आने के बाद आगामी कुछ समय में ही 10वीं का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। 10वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कल यानी 17 मार्च तक जारी रहेगा।

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए करें इन चरणों का पालन:

1. बिहार बोर्ड को आधिकरिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सामने की होमस्क्रीन पर इंटरमीडिएट रिजल्ट नाम का एक विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।

3. इंटरमीडिएट रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद खुलने वाली स्क्रीन पर अपना 12वीं का रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखें।

इसके अतिरिक्त वेबसाइट काम ना करने की स्थिति में 12वीं के सभी छात्र अपने स्कूल जाकर भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story