×

बक्सर सर्जिकल स्ट्राइक: नदी में बहती लाशों पर बड़ा खुलासा, गाजीपुर पुलिस की सच्चाई सबके सामने

बक्सर जिले में नदी में बहकर आ रही लाशों को लेकर जिला प्रशासन ने गुप्त अभियान चलाते हुए बड़ा खुलासा किया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 13 May 2021 2:45 AM GMT (Updated on: 13 May 2021 2:46 AM GMT)
n Bihar, the Buxar district administration entered the border of Uttar Pradesh with the corpses flowing from the river
X

नदी में बहती लाशें(फोटो-सोशल मीडिया)

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में नदी से बहकर आ रही लाशों को लेकर प्रशासन ने गुप्त अभियान चलाते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस गुप्त अभियान के तहत बक्सर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसकर ये पता लगाया कि गाजीपुर के बारे थाना क्षेत्र से लाशों को गंगा में प्रवाहित किया जाता है। जिसकी वजह से वे लाशें महदेवा घाट समेत बक्सर जिले में आकर फैल जाती हैं। तो अब इसके लिए बक्सर प्रशासन ने नदी पर एक महाजाल लगाया है। इस जाल में पहले दिन ही 8 लाशें बरामद हुई हैं।

इस गुप्त अभियान के बारे में बक्सर के जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर हम चौसा में लाश डालते हैं तो लाशें चार-पांच दिन बाद दूर कई किलोमीटर जाकर निकलेंगी। कल हमारी टीम गाजीपुर ऑफ स्ट्रीम गई। जहां टीम ने देखा कि लोग गंगा में लाश डाल रहे हैं। ये काफी गंभीर विषय है। हम लोगों ने गंगा नदी पर महाजाल लगाया है। क्योंकि हम ये देखना चाहते थे कि कितनी लाशें बहकर आ रही हैं। बुधवार को जाल से आठ लाशें मिली हैं।

पुलिस के कहने पर बहाता लाशें

असल में बक्सर जिले में इन लाशों के मिलने का मामला सामने आया था, तब से ही बक्सर समेत बिहार पर कई सवाल खड़े हो गए थे। जिसके चलते जिला प्रसाशन की टीम रात के अंधेरे में बिहार से उत्तर प्रदेश की सीमा में गई और वहां एक मल्लाह को पकड़ा, जो लाशों को यूपी के बारे थाना की पुलिस के कहने पर गंगा में प्रवाहित कर रहा था। फिलहाल बक्सर प्रशासन की टीम ने उसका एक वीडियो बनाया और सबूत के लिहाज से इसे जारी किया। जिससे सच्चाई सबके सामने आ सके।

देखा जाए तो बिहार के बक्सर जिला प्रसाशन ने अपने सीक्रेट ऑपरेशन को यूपी के गाजीपुर जिले में एक दम सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही अंजाम दिया। सीमा पर घुसकर हरकत का पता लगाया।

लेकिन अब उत्तर प्रदेश पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। जिसे लेकर ये सवाल भी उठ रहा है कि जो लाशें बक्सर के महादेव घाट पर मिली थीं, क्या वे यूपी से आईं थीं? क्योंकि उनकी वजह से बिहार का नाम बदनाम हुआ है। लेकिन ये क्यों किया गया?

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story