×

Bihar By Elections Update: बिहार में उपचुनाव शुरू, मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचे मतदाता

Bihar By Election 2022 Update: बिहार के मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों जगहों पर सुरक्षा चाक-चौबंद है। गुरुवार सुबह 7 बजे से ही वोटर्स लाइन में लग गए थे।

Network
Report Network
Published on: 3 Nov 2022 3:22 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 4:20 AM GMT)
By-elections started in Bihar, voters reached polling stations for by-elections in Mokama and Gopalganj
X

बिहार: उपचुनाव शुरू, मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचे मतदाता

Bihar By Election Latest Update 3 November 2022: बिहार के मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों जगहों पर सुरक्षा चाक-चौबंद है। गुरुवार सुबह 7 बजे से ही वोटर्स लाइन में लग गए थे। दोनों जगहों पर आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। बूथ पर आने वाले हर वोटर्स की जांच भी की जा रही है। मतदान शुरू होने से 10 मिनट पहले चुनावकर्मियों ने ईवीएम मशीन का जायजा लिया। सारी चीजें जांचने के बाद ही मतदान शुरू करवाया गया।

गोपालगंज के हजियापुर राजकीय मध्य विद्यालय में बने बूथ पर पहुंचे 73 साल के मतदाता ने वोट देने के बाद कहा कि वो सभी वोटर्स से अपील करते हैं कि सभी लोग घर से बाहर निकले और लोक तंत्र के इस महापर्व में शामिल हों। उन्होंने कहा कि हमलोग ऐसा नेता चाहते हैं जो हमारे शहर का विकास करे। हमारे सुख-दुख में सहयोगी बने।


गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 330 मतदान केंद्र

बता दें कि गोपालगंज में मुकाबला त्रिकोणात्मक है। यहां राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता, भाजपा से कुसुम देवी, और बसपा से साधु यादव पत्नी इंदिरा देवी चुनावी रण में हैं। यहां 3, 31, 469 मतदाता आज प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद करें। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 787 है, जबकि महिला मतदाताएं 1 लाख 63 हजार 180 हैं। इस विधानसभा में किन्नर मतदाताएं भी हैं। यहां 11 किन्नर मतदाताएं हैं। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


मोकामा में 289 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं

वहीं मोकामा की बात करें तो मोकामा विधानसभा में वोटरों की बात करें तो कुल 2 लाख 70 हजार 755 मतदाता हैं। जहां पुरुष वोटर 1 लाख 42 हजार 425, महिला वोटर 1 लाख 28 हजार 327 और थर्ड जेंडर के 3 मतदाता हैं। मोकामा में महागठबंधन की उम्मीदवार नीलम देवी और एनडीए की उम्मीदवार सोनम देवी के बीच सीधा मुकाबला है।


मोकामा में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 4 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार हैं। लेकिन मुकाबला दो के बीच ही है और हार जीत इन्हें दोनों में से एक ही होनी है। मोकामा में 289 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सभी पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है।

चुनाव अपडेट्स के लिए बने रहें न्यूज़ट्रैक के साथ-

मोकामा के 20 और 21 नंबर बूथ पर वोटर ने कहा इस बार जाति के आधार पर नहीं, विकास के आधार पर वोट करेंगे। मोकामा विधानसभा के 25 और 26 पर महिलाओं ने कहा- खाना बनाकर आई हूं। विकास के आधार पर वोट दूंगी। वहीं महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि बहुत शांति से वोट पड़ा रहा है अभी। मैं बहुत संतुष्ट हूं। वहीं गोपालगंज में डीएम नवल कुमार चौधरी ने बताया कि 2 घंटे पर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।

वोटिंग रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने मौक़े से अनुपस्थित अधिकारी को फिल्ड में घूमने कि हिदायत दी है। वहीं 9 ड्रोन कैमरे से पूरे विधानसभा क्षेत्र पर नज़र रखी जा रही है। वहीं 6 जिलों की 10 सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। वहीं दियारा इलाके में 6 घुड़सावारी दल की तैनाती की गई है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक मोकामा में 11.57% और गोपालगंज में 9.37 % वोटिंग हुई। दोनों सीटों पर कुल 10.38 फीसदी वोटिंग हुई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story