×

बिहार में नाइट कर्फ्यू की ऐसी-तैसी, अक्षरा ने मुन्ना के साथ लगाए ठुमके, केस दर्ज

देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यूपी के साथ बिहार में कोरोना ने अपना जाल बिछा दिया है। जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

Network
Reporter NetworkPublished By Shweta
Published on: 25 April 2021 4:40 AM GMT (Updated on: 25 April 2021 5:06 AM GMT)
बिहार में नाइट कर्फ्यू की ऐसी-तैसी, अक्षरा ने मुन्ना के साथ लगाए ठुमके, केस दर्ज
X

पटनाः देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यूपी के साथ बिहार में कोरोना ने अपना जाल बिछा दिया है। जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही गाइडलाइंस भी जारी किया है। लेकिन इसके बावजूद भी बिहार में खुलेआम नाइट पार्टियों चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग बिहार सरकार के आदेश का धज्जियां उड़ा रहे हैं।

बता दें कि इस वीडियो में लोगो बिना मास्क के डांस करते हुए दिख रहे हैं। लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। मुन्ना शुक्ला के बॉडीगार्ड द्वारा कारबाइन से फायरिंग का भी वीडियो वायरल हो रहा है। अब, सदर एसडीपीओ इस मामले की जांच करने लालगंज पहुंच गए हैं। वहीं, पुलिस ने पूर्व विधायक, भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

डांस करती अक्षरा सिंह फोटो( सौजन्य से सोशल मीडिया)

इन लोगों पर हुआ केस दर्ज

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिहार पुलिस के कान खड़े हो गए। सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भाई और मुजफ्फरपुर के उप मेयर मानमर्दन शुक्ला के बेटे का उपनयन संस्कार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है वही मौके पर शुक्रवार को लालगंज थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव खंजाहाचक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नाइट पार्टी फोटो (सौजन्य से सोशल मीडिया)

इस आयोजन में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह डांस करते हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में विधायक के बॉडीगार्ड फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस घटना की अभी जांच कर रही है। इस घटना के बाद से बिहार सरकार पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Shweta

Shweta

Next Story