×

Bihar: चिराग पासवान के निशाने पर नीतीश, कहा- 2024 में JDU समाप्त हो जाएगी, जिनके घर कांच के हों, वो..

चिराग ने आरोप लगाया कि, जदयू ने पहले भी बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी को तोड़ने की कई बार कोशिश की है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेरे घर में परिवार में फूट डाला। क्या यह असंवैधानिक था?

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Sep 2022 7:37 AM GMT
chirag paswan attacks on bihar cm nitish kumar said jdu will end in 2024
X

चिराग पासवान के निशाने पर नीतीश

Chirag Paswan News : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान (MP Chirag Paswan) ने कहा है, कि '2024 में जदयू नाम की पार्टी समाप्त हो जाएगी। उसका कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।' चिराग पासवान ने पूछा कि अगर अन्य पार्टियां से विधायक तोड़कर अपनी पार्टी में मिलना असंवैधानिक होता तो जदयू ने लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक और सांसद को तोड़कर कौन सा संवैधानिक कार्य किया था।'

चिराग ने JDU के जले पर नमक छिड़का

सांसद चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि, जदयू ने पहले भी बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) को तोड़ने की कई बार कोशिश की है। इतना ही नहीं, उन्होंने मेरे घर में परिवार में फूट डाला। क्या यह असंवैधानिक था? चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा, कि 'जब खुद के घर शीशे के हों तो वह दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते हैं। चिराग पासवान ने आगे कहा कि 2024 में बिहार में जदयू को जनता जवाब देगी क्योंकि इसकी शुरुआत मणिपुर से हो चुकी है।'

'महागठबंधन सरकार में दलित और सुरक्षित हुआ'

वहीं, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राज पासवान ने कहा, कि 'महागठबंधन सरकार में दलित और सुरक्षित है। सरकार बनने के बाद से ही अनुसूचित जाति से भेदभाव और आए दिन उनकी हत्या की खबरें मिल रही हैं। हाल में ही में सुरेंद्र पासवान की पीट-पीटकर दबंगों ने हत्या कर दी गई थी। वह भी केवल इसीलिए क्योंकि उसने दबंगों के ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन लिया था। यह बात दबंगों को नागवार गुजरी। सुरेंद्र पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके अलावा गोपालगंज में भी शिवदेनी पासवान को मौत के घाट उतार दिया गया। इस तरह के कई प्रमाण देखने को मिल रहे हैं। यह अन्याय है और सरकार इस पर कुछ नहीं कर पा रही है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story