×

Bihar Politics: चिराग पासवान की घोषणा, 2024 में NDA गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव...बढ़ा सियासी ताप

Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और जमुई सांसद चिराग पासवान ने बीजेपी के संपर्क में होने की बात कहकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। NDA में शामिल होने पर ये बोले।

aman
Written By aman
Published on: 31 Jan 2023 12:41 PM GMT (Updated on: 31 Jan 2023 12:47 PM GMT)
Bihar Politics:
X

Chirag Paswan (Social Media)

Bihar Politics: बिहार में सियासी घमासान के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) की एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बन सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा के नीतीश विरोधी सुर के बाद उनके भी बीजेपी के करीब आने की बातें हो रही हैं। उपेंद्र कुशवाहा लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बिहार की राजनीति हर रोज नई करवट ले रही है। कल तक जो साथ था, आज वो विद्रोही रुख अख्तियार किए हुए है। तो बेगाने अपने हो रहे हैं।

बिहार में जारी सियासी घमासान में अब चिराग पासवान की इंट्री हो चुकी है। चिराग ने हालिया बयान में कहा है कि, 'वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, NDA में शामिल होने को लेकर बातचीत चल रही है।' चिराग के इस बयान से जाहिर है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और रोचक होने वाली है।

2024 में NDA गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव

चिराग पासवान ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने घोषणा की है कि 'हम 2024 में NDA गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। मेरे एनडीए नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। इसलिए गठबंधन की संभावना है।'

हमारा एजेंडा..बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट

चिराग ने आगे कहा, 'कुछ चीजें हैं, कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करने की जरूरत है। तभी चीजों को औपचारिक रूप दिया जा सकता है। लेकिन मैं कह सकता हूं कि 2024 से पहले चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा, हमारा एजेंडा है बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।'

बिहार के मुख्यमंत्री का 'यूज एंड थ्रो' का इतिहास

इस बीच चिराग पासवान के निशाने पर बिहार सरकार रही। उन्होंने कहा, 'सरकार द्वारा बिहार में केवल राजनीति हो रही है। सरकार को विकास में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई है। उन्हें सिर्फ अपने गठबंधन की फ़िक्र है। चिराग बोले, उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अपने साथ हो रहे व्यवहार के बारे में जो कहा, मैं उससे सहमत हूं। बिहार के मुख्यमंत्री का 'यूज एंड थ्रो का पुराना इतिहास है। उन्होंने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री का 'यूज एंड थ्रो' का काफी पुराना इतिहास रहा है। एक बार जब लोग नीतीश कुमार के लिए उपयोगी नहीं रह जाते, वे उन्हें त्याग देते हैं।' लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा, इन्हीं वजहों से बिहार की जनता को, विकास को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

चिराग बोले- मैं कुशवाहा से सहमत हूं

उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच मचे सियासी घमासान पर चिराग पासवान ने कहा, 'मैं कुशवाहा जी का समर्थन करता हूं। बिहार की राजनीति में सक्रिय चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, उपेंद्र कुशवाहा ने अपने साथ हो रहे व्यवहार के बारे में जो कहा है, मैं उससे सहमत हूं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story