TRENDING TAGS :
Nitish Kumar Heatlh: बिहार सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, कई दिनों से है बुखार
Nitish Kumar Heatlh: सीएम आवास में मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
Nitish Kumar Heatlh (photo: social media )
Nitish Kumar Heatlh: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर आई है। कुमार की तबियत खराब चल रही है। पिछले कुछ दिनों से वे बुखार से तप रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें वायरल फीवर हुआ है। सीएम आवास में मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
बिहार के जल संसाधन मंत्री और सीएम के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय झा ने उनकी खराब सेहत की पुष्टि की है। झा के मुताबिक, चार-पांच दिन पहले से मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उन्हें हल्की बुखार आई हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रमों में शामिल होना जारी रखा। जिसके बाद उनकी सेहत ज्यादा बिगड़ गई।
संजय झा ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें कुछ दिन आराम करने के लिए कहा है। दो-चार दिन में मुख्यमंत्री ठीक हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश को बुखार के साथ – साथ सर्दी-खांसी और गले में खराश है। जिसके कारण वे परेशान हैं। 28 नवंबर को जब वे दरभंगा में डीएमसीएच के कार्यक्रम में गए थे, तब भी उन्हें फीवर था।
कार्यक्रमों में नहीं लेंगे हिस्सा
डॉक्टर के परामर्श के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले कुछ दिनों तक अपने आधिकारिक आवास से बाहर नहीं आएंगे। वे वहीं पर स्वास्थ्य लाभ लेंगे। जिसके कारण उनके गृह जिले नालंदा में आयोजित राजगीर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भी वे आज शरीक नहीं हो सके। उनकी जगह कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार हाल-फिलहाल में अपने बयानों को लेकर काफी विवादों में रहे हैं। कुमार की पहचान एक संयमित राजनेता के तौर पर रही लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से विधानसभा के अंदर उनका व्यवहार नजर आया, उससे विपक्ष क्या उनके नजदीकी भी हैरान रह गए। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ही सवाल उठा दिए थे।