Bihar Politics: सुशील मोदी के बयान पर नीतीश कुमार ने किया पलट वार, कहा- जल्द गिरा दें सरकार, ताकि उनको जगह मिल जाए

Bihar Politics: नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के समय से ही दोस्त रहे हैं। जब बिहार में NDA सरकार बनी थी तो सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने थे।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Aug 2022 3:39 AM GMT
Bihar Politics
X

नीतीश कुमार (photo: social media ) 

Bihar Politics: बिहार के सियासी गलियारी में इन दिनों बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। BJP की ओर से राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी महागठबंधन की सरकार पर हमलावर है। उन्होंने दावा किया है कि महगठबंधन की सरकार जल्द ही गिर जाएगी। आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा। अब उनके इस बयान का पलटवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को रोज कुछ ना कुछ बोलना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जल्दी कहिए सुशील जी से कि जल्द से जल्द सरकार गिरा दें। ताकि उनको जल्द से जल्द जगह मिल जाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 2020 के चुनाव के बाद जब NDA की जब सरकार बनी तो उनको कोई पद नहीं दिया गया। उसी के चलते हम को तकलीफ थी। अब बेचारे कुछ बोल रहे हैं। उनको कुछ जरूर रोज बोलना चाहिए। कुछ बोलेंगे तो दिल्ली वाले लोग खुश हो जाएंगे और उनके लिए अच्छा हो जाएगा तो, यह अच्छी बात है। सुशील जी को रोज कुछ ना कुछ बोलते रहना चाहिए।

नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन से दोस्त

बता दें कि नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के समय से ही दोस्त रहे हैं। जब बिहार में NDA सरकार बनी थी तो सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने थे। नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी एक जमाने में चर्चा में हुआ करती थी। इन दोनों के नेतृत्व में 11 सालों तक JDU और BJP का गठबंधन चलता रहा। लेकिन, 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद सुशील मोदी को बिहार की राजनीति से अलग कर दिया गया। इस बार विधानसभा के विशेष सत्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में बोलते वक्त यह कह दिया वो चाहते थे कि सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने लेकिन उन्हें नहीं बनाया गया। इस बात की उनको काफी तकलीफ पहुंची थी। सुशील मोदी को BJP ने राज्यसभा भेज दिया था। हालांकि, बिहार में महगठबंधन की सरकार बनते ही सुशील मोदी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। और नई सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story